दिल्ली में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा, 3 युवकों के पास मिले 26 पिस्टल, 800 कारतूस
दिल्ली पुलिस की टीम ने बुधवार को खुफिया विभाग से मिली सूचना के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस को 26 पिस्टल, 19 मैगजीन और 800 कारतूसों मिले।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को तीन लोगों के पास से हथियारों का पूरा जखीरा मिला। दिल्ली पुलिस की टीम ने बुधवार को खुफिया विभाग से मिली सूचना के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस को 26 पिस्टल, 19 मैगजीन और 800 कारतूसों मिले। पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि हथियारों की ये खेप किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है, जिसे नाकाम कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली में हथियारों की एक बड़ी खेप लेकर कुछ लोग आ रहे हैं। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों के पास मिली हथियारों की खेप देखकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications