दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या के 4 मोस्ट वांडेट गैंगस्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने एक आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के मोस्ट वांटेड अपराधी गोगी को उसके सहयोगियों फज्जा और मोई के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिल्ली के अलीपुर का रहने वाला जितेन्द्र मान उर्फ ​​गोगी की दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। दिल्ली पुलिस ने उसके सिर पर 4 लाख रुपये और हरियाणा पुलिस ने 2.5 रुपये का इनाम रखा था। कुख्यात गोगी के सिर पर हर्षिता दहिया हत्या मामले में 2 लाख रुपये और पुलिस हिरासत से भागने के मामले में 50,000 रुपये का इनाम भी रखा गया था।

Delhi Police arrested most wanted gangster for killing singer Harshita Dahiya

गोगी के अलावा दिल्ली के नयाबांस में रहने वाला उसका सहयोगी कुलदीप मान उर्फ फज्जा पर भी दिल्ली पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम रखा था। वहीं एक अन्य कुख्यात रोहित उर्फ मोई जो कि सोनिपत, हरियाणा का रहने वाला है उसके सिर पर दिल्ली प्रशासन ने 2 लाख रुपये का इनाम था वहीं, हरियाणा में उसके सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। यूपी के सहारनपुर के रहने वाला कपिल उर्फ ​​गौरव को गुरुग्राम के सेक्टर 82 में MAPSKO कैसाबेला अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इन अपराधियों के पास से कुल 6 पिस्तौल, एक गोला-बारूद बरामद किया है, मामले में आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा: बरेली से धरा गया शाहरुख का है पंजाब और ड्रग्स की तस्करी से कनेक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+