जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आशु खान को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्‍ली पुलिस ने जामिया हिंसा मामले में शनिवार की रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एक स्‍थानीय नेता को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने जामिया हिंसा मामले में इलाके के अधिवक्‍ता व स्‍थानीय नेता आशु खान को गिरफ्तार किया है। दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जामिया हिंसा भड़काने के आरोप में इस नेता को गिरफ्तार किया हैं। कोरोना के कारण देश भर में चल रहे लॉकडाउन से जहां दिल्‍ली में शांति छाई हुई है वहीं दिल्‍ली पुलिस की इस कार्रवाई से राजनीतिक माहौल गर्म होने की संभावना नजर आने लगी हैं।

jamiya
बता दें पुलिस ने जामिया नगर इलाके में सीएए के विरोध में हो रहे विरोध-प्रदर्शन बीच हुई हिंसा को उकसाने के लिए एक स्थानीय नेता आशू खान को गिरफ्तार किया है। आशु खान जामिया से अबुल फजल एन्क्लेव का रहने वाला है। 15 दिसंबर को आशु ने जामिया और न्यू फ्रेंडस कॉलोनी इलाके में दंगाइयों का नेतृत्व किया था। लोगो को दंगे के लिए उकसाया था।
jamiya
जिस पर न्यू जामिया नगर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दोनों थानों में दो मामले दर्ज किए गए थे। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने इसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था।उसे आज एक अदालत के समक्ष पेश किया गया और 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
jamiya
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशु खान के खिलाफ जामिया हिंसा के दौरान कई लोगों को दंगा के दौरान भड़काने का आरोप है। बता दें कि कुछ महीने पहले भी आशु खान से क्राइम ब्रांच से पूछताछ कर चुका था। उसे शनिवार को चौथी बार पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने चाणक्यपुरी स्थित इंटर स्टेट सेल में बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।आशू खान ने एक भीड़ को इकट्ठा किया था जब पुलिस ने पिछले महीने शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों को कोरोनोवायरस प्रकोप के कारण मौके से हटा दिया था।
delhi
गौरतलब है कि 15 दिसंबर को जामिया मिलिया इस्लामिया के पास नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और सार्वजनिक बसों और निजी वाहनों को आग लगा दी।

Recommended Video

      Jamia violence मामले में Delhi Police ने Ashu Khan को किया Arrest | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+