बिजनेसमैन पति ने पत्नी को जिंदा जला डाला, जुए की लत को लेकर रोज होता था झगड़ा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने किशोर जैन नाम के बिजनेसमैन को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बिजनेसमैन पालम गांव का रहने वाला है। किशोर जैन पर आरोप है कि उसने झगड़े के कारण अपनी पत्नी पर किरोसिन तेल छिड़ककर उसे जलाकर मार डाला। पुलिस आरोपी की कई दिनों से तलाश में जुटी थी।

बिजनेसमैन पति ने पत्नी को जिंदा जला डाला

बिजनेसमैन पति ने पत्नी को जिंदा जला डाला

बताया जा रहा कि इस घटना में मां को बचाने की कोशिश में बड़ी बेटी भी झुलस गई। किशोर की पत्नी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी का इलाज जारी है। वहीं, पति ने खुद को बचाने के लिए पूरे मामले को एक हादसा बताने की कोशिश की लेकिन बेटी ने पुलिस को सबकुछ बता दिया।

मां को बचाने में झुलसी बेटी

मां को बचाने में झुलसी बेटी

पुलिस ने बताया कि जुआ खेलने का आदी जैन अपनी पत्नी रचना और तीन बच्चों के साथ पालम गांव में रहता था। पुलिस ने बताया कि जुए की लत के कारण ही पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। ऐसा ही कुछ 17 मई को भी हुआ था। पत्नी के साथ झगड़ते हुए किशोर ने उसपर किरोसिन का तेल छिड़क दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। घर में मौजूद 17 साल की बड़ी बेटी ने मां को बचाने की कोशिश की और इस दौरान वह भी झुलस गई।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

उसके बाद किशोर मौके से फरार हो गया था, इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि किशोर ने एक नया सिम खरीदा और पंचकुला भाग गया था। इसके बाद हाल ही में वह दिल्ली आया और लाजवंती गार्डेन इलाके में एक गेस्ट हाउस में ठहरा था, जहां से उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+