आईआरसीटीसी होटल आवंटन केस: लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी को पटियाला हाउस कोर्ट का समन
आईआरसीटीसी होटल आवंटन केस: लालू यादव और तेजस्वी को कोर्ट का समन
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी होटल आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी को समन किया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अदालत ने सोमवार को समन जारी कर छह अक्टूबर तक पेश होने के कहा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ये समन किया है। ईडी की चार्जशीट में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित 14 आरोपी हैं। ईडी ने कोर्ट से लालू यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ समन जारी करने की मांग की थी।
इससे पहले 11 सितंबर को कोर्ट ने आईआरसीटीसी होटल मामले में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी को आरोपियों के तौर पर समन किया जाए या नहीं, इस पर अपना आदेश 17 सितंबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।
बता दें कि लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव पर 2006 में विनय व विजय कोचर से पटना में पॉश जगह पर मौजूद 3 एकड़ जमीन लेकर आईआरसीटीसी के रांची और पुरी के दो होटलों को उनकी कंपनी सुजाता होटल को सौंप देने का आरोप है। इस मामले में सीबीआई ने 16 अप्रैल को लालू, उनके बेटे तेजस्वी, पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications