होटल के बाहर पिस्टल लहराने के मामले में आशीष पांडे को जमानत
नई दिल्ली। दिल्ली के पांच सितारा हयात होटल में पिस्टल लहराकर कपल को धमकाने के मामले में आरोपी आशीष पांडे को जमानत मिल गई है। पूर्व बीएसपी सांसद के बेटे आशीष को शुक्रवार को दिल्ली पटियाला कोर्ट ने जमानत दी। आशीष ने गुरुवार को बेल के लिए एप्लीकेशन दी थी। इससे पहले दो बार आशीष की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी थी। 19 अक्टूबर और दूसरी बार 24 अक्टूबर को सेशन कोर्ट ने आशीष की जमानत याचिका खारिज कर उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। वहीं दिल्ली पुलिस ने आशीष पांडे के खिलाफ चार्जशीट भी दायर कर दी है।

बीएसपी के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे ने एक पूर्व कांग्रेसी विधायक के बेटे गौरव कंवर को दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात में अपनी पिस्तौल निकाल कर धमकी दी थी। घटना का विडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामला बढ़ने के बाद आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
कौन है आशीष पांडे
आशीष पांडे एक बड़े राजनीतिक परिवार से आता हैं। उसके पिता राकेश पांडे बसपा पार्ट से अंबेडकर नगर के सांसद रह चुके हैं। वहीं उसका भाई रितेश पांडे अंबेडकर नगर के जलालपुर से बसपा विधायक हैं। खुद आशीष ने एक बार चुनाव लड़ा था लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। आशीष अभी लखनऊ में रियल एस्टेट बिजनेस चलाता है। आशीष और उसका पूरा परिवार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहते हैं। लखनऊ का रहने वाला आशीष अक्सर अपने दोस्तों के साथ दिल्ली आता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications