Delhi NDA Meeting: एनडीए की बैठक खत्म, आने लगीं चिराग- मांझी समेत कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं

NDA Meeting Live Updates Today: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस अपने कुनबे को बढ़ाने में जोर शोर से लगे हुए हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की भी अहम बैठक आज होने वाली है। बीजेपी ने दावा किया है कि उनकी इस बैठक में 38 पार्टियां शामिल होने वाली हैं। दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक को सत्ता पक्ष के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। इस बैठक को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, एनडीए के प्रति उत्साह के साथ पार्टियां आ रही हैं। एनडीए के सभी दलों ने रुचि दिखाई है।

Delhi NDA Meeting

LIVE Feed
Jul 19, 2023, 1:41 AM IST

प्रफुल्ल पटेल ने NDA की बैठक के बाद दी प्रतिक्रिया

दिल्ली में एनडीए की बैठक पर बोलते हुए एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मैं और अजीत पवार आज 38 राजनीतिक दलों के साथ एनडीए की बैठक में मौजूद थे। एनसीपी एनडीए का अभिन्न अंग है। भविष्य में एनसीपी होगी। एनडीए के साथ मिलकर काम करेंगे।
Jul 19, 2023, 12:27 AM IST

AJSU के अध्यक्ष सुदेश महतो ने दी प्रतिक्रिया

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि NDA गठबंधन के 25 साल पूरे होने के अपने मायने हैं। NDA संकल्पित रूप से देश निर्वाहन पर काम कर रहा है जिसका मोदी साहब नेतृत्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सभी सहयोगियों को बुलाकर धन्यवाद किया और आने वाले समय में एक साथ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया।
Jul 18, 2023, 11:21 PM IST

2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे पीएम मोदी: मांझी

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि आज की बैठक में सबने एक मत से प्रस्ताव पारित करके प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल के कार्यकाल की सराहना की और उनकी बढ़ती लोकप्रियता के प्रति खुशी जाहिर की। मोदी जी को पुनः 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों ने मन बना लिया है।
Jul 18, 2023, 11:08 PM IST

2024 में मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे: चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही 2024 में फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन उस परिणाम को हम और कितना बढ़ा सकें इसके लिए आज NDA के तमाम घटक दलों ने बैठक की।
Jul 18, 2023, 10:56 PM IST

इसबार 330 से ज्यादा सीट आएंगे: एकनाथ शिंदे

NDA की बैठक के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज NDA की बैठक हुई, कुल मिलाकर 39 पार्टी के प्रमुख बैठक में थे। बहुत ही अच्छी बैठक थी, सभी दलों में आत्मविश्वास था...आज सभी ने मोदी जी को विश्वास दिलाया है और जनता ने भी मन बना लिया है कि अबकी बार मोदी सरकार, इस बार 330+ से ज्यादा आएंगे।
Jul 18, 2023, 10:40 PM IST

NDA की बैठक पर ओम प्रकाश राजभर ने क्या कहा?

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एनडीए की मीटिंग के बाद कहा कि आज से हम NDA में शामिल हुए और सबने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हम मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे, गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक सब मिलकर काम करेंगे।
Jul 18, 2023, 10:16 PM IST

मेरा हर क्षण देश को समर्पित: पीएम

मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपनी कड़ी मेहनत, प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मेरे शरीर का हर कण, मेरा हर क्षण देश को समर्पित है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Jul 18, 2023, 10:13 PM IST

विपक्ष का स्वार्थ देख रही जनता: पीएम

जनता देख रही है कि ये पार्टियां क्यों इकट्ठा हो रही हैं? जनता ये भी जान रही है कि ऐसा कौन सा गोंद है जो इन पार्टियों को जोड़ रहा है। किस तरह छोटे-छोटे स्वार्थ के लिए मूल्यों और सिद्धांतों से समझोता किया जा रहा है: PM मोदी
Jul 18, 2023, 9:32 PM IST

भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

दिल्ली में एनडीए की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि एनडीए के तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
Jul 18, 2023, 9:30 PM IST

2024 में NDA को मिलेगा 50% से ज्यादा वोट शेयर: पीएम

लोकसभा चुनाव में एनडीए के बार फिर जीता का वादा पीएम मोदी ने किया। एनडीए की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के चुनाव में एनडीए का वोट शेयर 50 फीसदी से ज्यादा होगा।
Jul 18, 2023, 9:28 PM IST

पीएम ने बताया एनडीए का मतलब

दिल्ली में एनडीए की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एनडीए का मतलब एन=न्यू इंडिया, डी=डेवलपमेंट, ए=एस्पिरेशन है।"
Jul 18, 2023, 9:27 PM IST

गठबंधन हमरे लिए मजबूरी नहीं: पीएम मोदी

हमारे लिए गठबंधन मजबूरी नहीं, मजबूती का माध्यम है। एनडीए गठबंधन और मजबूरी का प्रतीक नहीं है, बल्कि गठबंधन और योगदान का प्रतीक है। एनडीए में कोई भी पार्टी छोटी या बड़ी नहीं है। हम सभी एक ही लक्ष्य की ओर एक साथ चल रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Jul 18, 2023, 9:14 PM IST

एनडीए ने की सकारात्मक राजनीति: पीएम मोदी

जब हम विपक्ष में थे तब भी हमने हमेशा सकारात्मक राजनीति की। हमने कभी भी सरकारों का विरोध करने के लिए विदेशी मदद नहीं मांगी। हम विपक्ष में रहे लेकिन देश के विकास में बाधा नहीं बने: पीएम मोदी
Jul 18, 2023, 9:12 PM IST

राष्ट्र को एनडीए ने राजनीति से ऊपर रखा: पीएम मोदी

राजनीति में प्रतिस्पर्धा तो हो सकती है लेकिन शत्रुता नहीं। दुर्भाग्य से आज विपक्ष ने हमें गाली देना ही अपनी पहचान बना ली है। हमने हमेशा भारत को सभी राजनीतिक हितों से ऊपर रखा। यह एनडीए सरकार ही है जिसने प्रणब दा को भारत रत्न से सम्मानित किया। एनडीए ने शरद पवार, मुलायम सिंह यादव, गुलाम नबी आजाद, मुजफ्फर बेग और कई अन्य नेताओं को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जो बीजेपी-एनडीए के साथ नहीं थे। हमने हमेशा भारत को सभी राजनीतिक हितों से ऊपर रखा: पीएम मोदी
Jul 18, 2023, 9:10 PM IST

एनडीए के राट्र प्राथमिकता: पीएम मोदी

एनडीए के लिए, यह राष्ट्र पहले है, राष्ट्र की सुरक्षा पहले है, प्रगति पहले है और लोगों का सशक्तिकरण पहले है: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नेताओं की बैठक में पीएम मोदी
Jul 18, 2023, 8:54 PM IST

25 साल में एनडीए उठा रहा बड़ा कदम

एनडीए की 25 साल की इस यात्रा के साथ एक और संयोग जुड़ा है। ये वो समय है जब हमारा देश आने वाले 25 साल में एक बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए बड़े कदम उठा रहा है। ये लक्ष्य विकसित भारत का है, आत्मनिर्भर भारत का है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
Jul 18, 2023, 6:00 PM IST

लोकसभा चुनाव को लेकर NDA की बैठक अहम

2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन 'INDIA' से मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए NDA के नेताओं की बैठक शुरू। बैठक से पहले NDA के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को माला पहनाई।
Jul 18, 2023, 5:58 PM IST

NDA समय परीक्षित गठबंधन: पीएम मोदी

दिल्ली में NDA की बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "हमारा गठबंधन एक समय-परीक्षित गठबंधन है जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाना और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है।"
Jul 18, 2023, 5:46 PM IST

एनडीए की बैठक शुरू

2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन 'भारत' से मुकाबला करने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक दिल्ली में शुरू हुई। बैठक में कुल 38 राजनीतिक दल शामिल हो रहे हैं।
Jul 18, 2023, 5:23 PM IST

पीएम मोदी बैठक में शामिल होने पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए बैठक के लिए 'द अशोक होटल' पहुंच चुके हैं। बैठक जल्द शुरू होगी। मीटिंग में शामिल होने केंद्रीय मंत्री और अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी 'द अशोका होटल' पहुंची हैं।
Jul 18, 2023, 5:21 PM IST

पीएम मोदी बैठक में शामिल होने पहुंचे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और एनसीपी नेता (अजित पवार गुट) प्रफुल्ल पटेल एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।
Jul 18, 2023, 5:02 PM IST

रामदास अठावले, चिराग पहुंचे द अशोका होटल

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले एनडीए की बैठक के लिए 'द अशोक होटल' पहुंच चुक हैं। इससे पहले असम के मंत्री और असम गण परिषद (एजीपी) प्रमुख अतुल बोरा एनडीए बैठक में शामिल होने पहुंचे। तीनों नेताओं के एनडीए की ओर से स्वागत किया गया।
Jul 18, 2023, 4:49 PM IST

मीटिंग में शामिल होने पहुंचे अमित शाह

एनडीए की बैठक के लिए भाजपा और एनडीए नेताओं साथ अन्य घटक दलों के नेताओं के द अशोका होटल पहुंचने का क्रम जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंच चुके हैं।
Jul 18, 2023, 4:39 PM IST

द अशोक होटल में ओम प्रकाश राजभर का स्वागत

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एनडीए की बैठक के लिए 'द अशोक होटल' पहुंचे।
Jul 18, 2023, 4:31 PM IST

अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल का स्वागत

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल (अजित पवार गुट) एनडीए की बैठक के लिए 'द अशोक होटल' पहुंचे।
Jul 18, 2023, 3:55 PM IST

अजित पवार बैठक NDA में शामिल होने पहुंचे दिल्ली

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और एनसीपी नेता (अजित पवार गुट) प्रफुल्ल पटेल एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।
Jul 18, 2023, 3:36 PM IST

सीएम शिंदे दिल्ली पहुंचे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि विपक्ष अभी भी अपना नेता तय नहीं कर पाया है, यह मोदी जी की जीत है। उनका एजेंडा केवल मोदी जी पर आरोप लगाना है, लेकिन इससे एनडीए मजबूत होगा जो 2024 में सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा।
Jul 18, 2023, 2:28 PM IST

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष की जो बैठक हो रही है वे 24 में होने वाले चुनाव में विपक्ष को मजबूत करने के लिए हो रही है। दिल्ली में जो बैठक हो रही है वे देश में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हो रही है। इधर 38 हैं और उधर 26 हैं दोनों को 2 तराजू पर रख दीजिए तो दिख रहा है कि सरकार कहां बन रही है।
Jul 18, 2023, 1:29 PM IST

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि काफी लंबे वक्त से (NDA) के साथ बातचीत का दौर चल रहा था, हमारी कुछ प्राथमिकताएं थी जिन पर चर्चा हुई और दोनों तरफ से सहमति बनी। लक्ष्य हमारा 2024 और 2025 के विधानसभा है जिसके लिए NDA आगे बढ़ रही है।
Jul 18, 2023, 1:28 PM IST

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि NDA गठबंधन की बैठक आज है। मैं भी बैठक में जा रहा हूं। 2024 को फिर से चुनाव में NDA गठबंधन को दो तिहाई बहुमत मिलेगा। विपक्ष की बैठक 23 जून को भी हुई थी लेकिन क्या हुआ? उस बैठक में जो 17 दल के नेता आए थे उनमें से 3 नेता NDA गठबंधन में चले आए हैं। विपक्ष हर दिन टूट रहा है। विपक्ष कभी एकजुट नहीं होगा।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+