दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जगहों पर तेज हवा और गरज के साथ बूंदा-बांदी हो रही है। दिल्ली-नोएडा के साथ गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भी गरज के साथ हल्की बारिश की खबर है। बारिश होने से दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ हफ्तों से दिल्ली और एनसीआर में गर्मी बढ़ गई थी। मौसम विभाग ने 12 मार्च को आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

Delhi NCR weather forecast updates Parts of the national capital receive light showers

भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों में बारिश की संभावना जताई थी। जिसके बाद मंगलवार देर शाम दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में गरज के बारिश हो रही है। पिछले कई दिनों से गर्मी का सामना कर रहे दिल्लीवालों को अब हल्की फुल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने कल भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने मंगलवार रात करीब साढे नौ बजे ट्वीट कर जानकारी दी कि अगले दिल्ली-एनसीआर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों में तूफान और बिजली कड़ने के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 1 घंटे के दौरान बहादुरगढ़ और डीघ में तथा आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है।

विभाग के अनुसार, "दिल्ली, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, औरंगाबाद, मानेसर, नुह, सोहना, भिवंडी, भिवानी,रेबाड़ी, नरनौल, महेंदरगढ़,हाथरस, जट्टारी, खैर, अलीगढ़, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर,अतरौली (UP) में तूफान-बिजली के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहेगा। अब 12 मार्च को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस समय आंधी या बारिश ही राजधानी को गर्मी से राहत दिला सकती है। लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिल्ली तक नहीं पहुंच रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+