Delhi-NCR Pollution: राजधानी में फिर बढ़ा प्रदूषण, AQI पहुंचा 400 के पार

नई दिल्ली। प्रदूषण की शिकार दिल्ली को गुरुवार को भी राहत नहीं मिली है, कुछ इलाकों में तो आज AQI 400 के पार पहुंच गया, जो खराब की श्रेणी में आता है, दिल्ली के आनंद विहार इलाके में AQI 409, बवाना में 406, विवेक विहार में 391 और रोहिणी में 413 रिकॉर्ड किया गया है, आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर से दिल्लीवालों का सामना जहरीली हवा से हो रहा है, हालांकि मौसम विभाग का कहना था कि आने वाले दिनों में एक्यूआई का स्तर सुधरेगा।

दिल्ली में फिर स्मॉग छाने का पूर्वानुमान

इस बारे में बात करते हुए केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था सफर ने दिल्ली में फिर स्मॉग छाने का पूर्वानुमान जताया है, उसका कहना है कि शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे हवा की गति सुधरेगी, इसके बाद ही हालात सामान्य हो सकते हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी जताई थी प्रदूषण पर चिंता

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी जताई थी प्रदूषण पर चिंता

दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण पर संसद में चर्चा हुई थी तो वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस मसले पर चिंता जाहिर की थी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि यह साल का एक ऐसा समय है, जब राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों की वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है, उन्होंने कहा कि हम सब एक ऐसी चुनौती का सामना कर रहे हैं जो पहले कभी नहीं रही।

'प्रदूषण कम करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा'

'प्रदूषण कम करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा'

तो वहीं इससे पहले बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी चिंता जताई थी और कहा था कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा, वायु प्रदूषण पर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा था कि, इस समस्या के निपटारे के लिए अपनाई गई योजनाओं में है और इससे निपटने के लिए किसी भी विचार पर एकमत न होने में है। कोर्ट ने कहा कि, इस दिशा में नागरिकों को भी सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है, प्रदूषण कम करने के लिए लोगों में भी इच्छाशक्ति की कमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+