50 फीसदी लोगों ने माना मोदी नहीं करने दे रहे केजरीवाल सरकार को काम- सर्वे
नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को नौ दिनों का धरना खत्म किया। केजरीवाल लगातार भाजपा और पीएम मोदी पर काम ने करने देने का आरोप लगा रहे हैं इसी बीच एबीपी न्यूज चैनल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के काम काज पर सर्व किया। इस सर्वे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम की तारीफ की है। ABP न्यूज और सी वोटर के त्वरित सर्वे के मुताबिक 37% दिल्ली की जनता मानती है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार ने बहुत अच्छा काम किया। 30% जनता मानती है अच्छा काम किया और 32% लोगों का मानना है कि सरकार का काम खराब है।

67 फीसदी लोगों ने की केजरीवाल सरकार के काम की तारीफ
ABP न्यूज और सी वोटर के त्वरित सर्वे के मुताबिक, 37% दिल्ली की जनता मानती है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार ने बहुत अच्छा काम किया। 30% जनता मानती है अच्छा काम किया और 32% लोगों का मानना है कि सरकार का काम खराब है। मतलब सर्वे में दिल्ली के 67 फीसदी लोगों ने माना कि केजरीवाल सरकार ने अच्छा काम किया है।

50% लोगों ने माना कि पीएम मोदी-केजरीवाल सरकार को काम नहीं करने दे रहे
सर्वे में दिल्ली के 50% लोगों ने माना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नहीं करने दे रहे हैं। 43% लोग मानते हैं कि ऐसा नहीं है। वहीं 7% लोगों ने इस पर कहा कि कुछ कह नहीं सकते। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगातार भाजपा और पीएम मोदी पर आरोप लगाए थे कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है।

क्या केजरीवाल को लेनी चाहिए थी कांग्रेस की मदद?
सर्वे में तीसरा सवाल पूछा गया था कि
क्या एलजी विवाद में कांग्रेस को केजरीवाल का साथ देना चाहिए था?
दिल्ली की 45% जनता का कहना है- हां
48% जनता का कहना है- नहीं
7% जनता का कहना है कि कुछ कह नहीं सकते।

वोट शेयर के मामले में पिछड़ी कांग्रेस
ABP न्यूज और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक अगर आज दिल्ली में चुनाव हुए तो किसे कितने वोट शेयर मिलेंगे?
AAP: 39%
BJP: 38%
Con: 13%
वोट शेयर के मामले में भाजपा को 38 फीसदी वोट मिल रहे हैं जो आम आमदी पार्टी के लिए चिंता की बात है। वहीं, कांग्रेस के लिए इस सर्वे से कोई अच्छी खबर निकलकर नहीं आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications