दिल्ली: बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ ने मूक-बधिर गर्भवती महिला को पीटा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार में भीड़ ने बच्चा चोरी की अफवाह में एक मूक बधिर महिला को बुरी तरह से पीटा। 25 साल पीड़िता प्रियंका गर्भवती भी है। महिला को पिटाई से काफी चोटें आई हैं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दस-ग्यारह लोगों के ग्रुप ने महिला के साथ 27 अगस्त को मारपीट की थी। मामले में रविवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Delhi Mob beats up pregnant woman over child lifting rumours

तुगलकाबाद की रहने वाली इस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया है कि हर्ष विहार में 27 अगस्त को चार महीने की गर्भवती महिला की बच्चा चोर होने के संदेह में पिटाई की गई थी। हर्ष विहार थाने में भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया।हमलावरों की पहचान करने के लिए वीडियो फुटेज का सहारा लिया गया, जिसके बाद तीन गिरफ्तारियां हुई हैं।

अतुल ठाकुर का कहना है कि लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पीटा था, हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है। महिला भटकते हुए हर्ष पहुंची थी। बताया गया है कि पति ने उसे घर से निकाल दिया था। जिस पर वो हर्ष विहार में एक फुटपाथ पर रह रही थी।

हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है। उत्तर प्रदेश में बच्चा चोरी के शक में भीड़ की हिंसा के कई मामले सामने आ चुके हैं। मामला गंभीर होता देख उत्तर प्रदेश पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की भी चेतावनी जारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+