अकाली विधायक ने वीडियो शेयर कर राहुल गांधी को बताया नशेड़ी

नई दिल्ली। दिल्ली की राजौरी गार्डन पश्चिम विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी को नशेडी बताते हुए उन्हें इलाज के लिए भेजने की बात कही है। शिअद विधायक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल लाइन में खड़े हैं, इस पर मनजिंदर ने कहा है कि ये आदमी नशेडी लग रहा है। मनजिंदर सिंह ने लिखा कि जो इंसान पंजाब के 70 फीसदी नौजवनों को ड्रग एडिक्ट कहकर बदनाम करने में लगा था, वह खुद परले दर्जे पर नशेड़ी नजर आ रहा है। राहुल गांधी की शक्ल देश का पीएम बनने के लायक नहीं बल्कि पुनर्वास केंद्र में दाखिला लेने लायक है।

Delhi Mla manjinder singh sirsa says rahul gandhi looks drug addict

इतना ही नहीं मनजिंदर ने ट्विटर पर ये भी कहा कि अगर मेरी बात सही है तो इस वीडियो को रीट्वीट कीजिए। मनजिंदर के इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं यूजर्स ने दी। कई लोगों ने मनजिंदर की बात में बात मिलाते हुए राहुल गांधी का मजाक उड़ाया तो कुच यूजर्स ने सिरसा से सवाल पूछा कि आखिर इस वीडियो में परेशानी क्या है।

एक यूजर ने लिखा कि लाइन में आदमी खामोशी से ही खड़ा होगा, नाचेगा तो नहीं। एक और यूजर ने लिखा कि ये परले दर्ज का छिछलापन है, आखिर एक जनता का प्रतिनिधि किसी के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। सिरसा कोई पहली बार अपनी भाषा के लिए चर्चा में नहीं हैं, वो अक्सर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं, जो विवाद खड़े करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+