सिविल सेवा परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली मेट्रो सभी लाइनों पर सुबह छह बजे से चलेगी

नई दिल्ली: रविवार को दिल्ली मेट्रो के सभी रुटों पर पर ट्रेन सेवा सुबह छह बजे शुरू हो जाएगी। सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) रविवार को लोक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इस परीक्षा को देने वाले अभ्यर्थियों को सहूलियत देने के मकसद से यह इंतजाम किया गया है।

Delhi Metro startes at six am on sunday due to Civil Services Examinations

डीएमआरसी ने कहा कि मेट्रो ट्रेन सेवा फेज तीन खंड पर रविवार को आम तौर पर सुबह आठ बजे शुरू होती है लेकिन इस रविवार को सभी लाइनों पर सुबह छह बजे से ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी।यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में लाखों अभ्यार्थियों को बैठना है।

इनमें रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल (नया बस अड्डा), येलो लाइन पर जहांगीरपुरी से समयपुर बादली, ब्लू लाइन पर नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, ग्रीन लाइन पर मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह सिटी पार्क, वॉयलेट लाइन पर बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़, पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी-संजय झील से शिव विहार और मजेंटा लाइन पर जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन तक का सेक्शन शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+