Weather Today: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी या होगी बारिश, जानिए IMD ने क्या कहा?
delhi mein kaisa mausam hai: दिल्ली में शहर में तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट के बाद गर्मी और हिम्यूडिटी बढ़ेगी। आने वाला हफ्ता काफी गर्म रहने वाला है।

Weather Today Update: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने कहा कि तापमान में थोड़ी गिरावट के बाद दिल्ली में आने वाला हफ्ता गर्म रह सकता है। आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में अगले 48 घंटों में पारा तेजी से बढ़ने का अनुमान है। जिससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में 23 और 24 मई को हल्की बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वानुमान यह भी बताते हैं कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार यानी 20 मई को काफी हद तक अपरिवर्तित रहेगी लेकिन रविवार (21 मई) को इसमें गिरावट आ सकती है।
सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं उससे एक दिन पहले 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले 48 घंटों में तापमान में गिरावट क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज हवाओं और बारिश के कारण आई थी।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर में एक पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र को प्रभावित कर रहा था और 55 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चली और बारिश हुई। इसका असर कम हो रहा है और आज से आसमान साफ दिखाई देगा। मतलब अधिकतम तापमान एक बार फिर से बढ़ जाएगा। सफदरजंग में तापमान 41 या 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि दिल्ली के अन्य स्थान और भी गर्म हैं। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी 23 और 24 मई को बारिश हो सकती है।
जानिए देश के बाकी हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में औसत तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई है। हालांकि कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी और भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है।
पहाड़ी इलाकों के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन दूसरें राज्यों में गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
आईएमडी ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के बंगाल की दक्षिण खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications