दिल्ली सहित उत्तर भारत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता
Delhi Earthquake: हाल ही में जम्मू कश्मीर के डोडा में भूकंप आया, जिसके बाद दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महूसस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए।
बताते चलें कि इससे पहले मार्च में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता 6.6 रही थी। उस वक्त भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र बताया गया।

भूकंप आने पर अकसर लोग घबरा जाते हैं। लेकिन ये गलत है। घबराकर आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप भूकंप आने पर पर आप अपनी और अपने परिवार की मदद कर सकते हो।
- भूकंप आने पर बिल्कुल भी घबराएं नहीं।
- टेबल के नीचे जाएं और अपने हाथों से सिर को ढकें।
- जब तक भूकंप के झटके खत्म नहीं होते टेबल को छोड़े नहीं।
- जैसे ही झटके खत्म हों, फौरन घरों से बाहर निकलें।
- लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
- अगर आप अपनी गाड़ी में हैं तो झटके खत्म होने तक वहीं रहें।












Click it and Unblock the Notifications