पति को लगता था पत्‍नी का है अवैध संबंध, बीच बाजार 25 बार मारा चाकू, 8 महीने पहले ही हुई थी शादी

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में दिनदहाड़े हत्‍या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। आप सोच में पड़ जाएंगे कि कोई इतना बेरहम कैसे हो सकता है। जी हां बुद्ध विहार इलाके में 26 साल की एक महिला की उसके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसने उसे एक या दो बार नहीं बल्‍कि 25 बार चाकू मारा। दोनों की सिर्फ 8 महीने पहले शादी हुई थी। पति का नाम हरीश मेहता है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हरीश पत्‍नी पर शक करता था। उसे लगता था कि उसकी पत्‍नी का किसी से अवैध संबंध है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

बाजार जा रही थी नीलू तभी हरीश ने किया हमला

बाजार जा रही थी नीलू तभी हरीश ने किया हमला

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक बुध विहार फेज वन की रहने वाली नीलू शनिवार दोपहर बाजार जा रही थी। तभी उसके पति हरीश ने पीछा करना शुरू किया और बीच सड़क उसपर चाकू से वार कर दिया। उसने नीलू को तबतक चाकू से गोदा जबतक उसकी मौत नहीं होगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन जब भी कोई हरीश की तरफ बढ़ता वो चाकू लेकर उसपर हमला बोल देता था। इसकी वजह से कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। करीब 25 बार हमला करने के बाद नीलू की जब मौत हो गई तो हरीश वहीं पास के चबूतरे पर बैठ गया।

पत्‍नी पर करता था अवैध संबंध का शक

पत्‍नी पर करता था अवैध संबंध का शक

पर मौजूद लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हरीश को गिरफ्तार कर लिया और खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि हरीश गुजरात का रहने वाला है। दिल्‍ली में वो एक मैरिज ब्‍यूरो चलाता है। इस मैरिज ब्‍यूरों के माध्‍यम से उसे नीलू मिली थी। नीलू पहले से तलाकशुदा था। 8 महीने पहले दोनों ने शादी कर ली। नीलू सफदरजंग अस्‍पताल में काम करती थी तो हरीश को पसंद नहीं था। जब उसने नौकरी छोड़ने को कहा तो नीलू ने मना कर दिया। इसपर हरीश को लगा कि नीलू का किसी से संबंध है।

नीलू आ गई मायके और हरीश का शक हो गया गहरा

नीलू आ गई मायके और हरीश का शक हो गया गहरा

इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज विवाद होने लगा। नीलू इससे तंग आकर मायके आ गई। लेकिन इसके बाद भी हरीश उसे अपने साथ रखना चाहता था। जब वह इस कोशिश में विफल हो गया तो उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक गहरा हो गया। उसने शनिवार को बाजार से चाकू खरीदा और पत्नी का पीछा करना शुरू किया। फिर मौका मिलते रही चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+