दिल्ली: घर लौटा तो देखा टीवी देख रहा है बीवी का दोस्त, पीट-पीट कर मार डाला
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मीठापुर में बीवी के दोस्त को अपने घर पर देख शख्स ने कथित तौर पर उसे पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी घर पहुंचा तो देखा कि उसकी बीवी का दोस्त उसके बेटे के साथ बैठकर टीवी देख रहा है। इस पर वो बुरी तरह से गुस्सा हो गया और लोहे की रॉड उठाकर उसके सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की है।

साउथ-ईस्ट डीसीपी, चिन्मय बिश्वाल ने बताया, मृतक की पहचान 28 साल के विनोद यादव के तौर पर हुई है। जो एक कंस्ट्रक्शन साइट पर ठेकेदार था। यादव के पड़ोस में रहने वाले कासिम शेख की पत्नी से उसकी दोस्ती थी। उसका शेख के घर पर आना जाना था जिसका पता कासिम को हाल ही में चला था।
मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कासिम शेख अपने काम से घर लौटा तो देखा कि हॉल में बैठकर विनोद उसका 14 साल का बेटा टीवी देख रहे हैं। विनोद को अपने घर पर देख शेख बुरी तरह से उस पर गुस्सा हो गया और चिल्लाते हुए लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद शेख मौके से भाग गया। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही एक घर में छुपे शेख को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड भी पुलिस ने बरामद कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications
