अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, बेटी को लेकर 24 घंटे तक शव के पास बैठ रहा आरोपी पति
नई दिल्ली। दिल्ली के कमला नगर मार्केट इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 24 साल के एक शख्स ने अफेयर के शक में शुक्रवार रात पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी पति ने घर में ही अपनी दो साल की बेटी को गोद में लेकर 24 घंटे तक शव के बगल बैठा रहा। इसके बाद आरोपी पुलिस थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस ने बताया है कि हत्या का आरोपी पति दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉलेज में एक चपरासी की नौकरी करता है। लेकिन पिछले कुछ समय से उसको अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी शख्स की पहचान कामिल के रूप में हुई है जबकि पत्नी का नाम रेशमा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं रेशमा के परिवार वालों ने कमला पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है।पुलिस ने बताया कि जब कामिल अपना जुर्म कबूल करने के लिए थाने पहुंचा था उसके गोद में उसी दो साल की बेटी भी थी। कामिल की गिरफ्तारी के बाद रेशमा के परिवार वालों ने उसकी बेटी को रखने से इनकार कर दिया इसके बाद आरोपी के परिवार वालों को बेटी सौंप दी।
गला घोटने से हुई मौत
पुलिस के अनुसार जब टीम आरोपी को लेकर उसके घर पहुंची तो हैरान थी। पत्नी का शव चटाई पर पड़ा हुआ था। नाक पर चोट के निशान थे और शरीर नीला पड़ गया था। इसके बाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोक नायक अस्पताल भेज दिया। जहां रिपोर्ट में सामने आया है कि रेशमा की मौत गला घोटने से हुई है। पुलिस ने बताया कि कामिल और रेशमा की शादी तीन साल पहले हुई थी।
यह भी पढ़ें- फेसबुक पर बाइकर्स गैंग ने दिया लोगों को जॉब का ऑफर, पूछा- किस तरह के क्राइम में है रुचि?












Click it and Unblock the Notifications