फेसबुक पर बाइकर्स गैंग ने दिया लोगों को जॉब का ऑफर, पूछा- किस तरह के क्राइम में है रुचि?

पटना। क्राइम के क्षेत्र में भी जॉब है यह बात शायद आज से पहले किसी को नहीं मालूम थी। लेकिन राजधानी पटना में एक बाइकर्स गैंग ने फेसबुक पर जॉब का ऑफर निकाला है। यह ऑफर कार व बाइक चोरी, हत्या व अपहरण करने वालों की तलाश के निकाला गया है। राइडर्स ऑफ पटना नाइट किंग नामक बाइकर्स गैंग के एक सदस्य ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर खुला ऑफर देकर पुलिस की नींद उड़ा दी है।

Bikers gang gave a job offer in Patna, asking about interest in crime

बता दें कि सोशल मीडिया पर गैंग ज्वाइन करने वालों को सपोर्ट करने का भी आश्वासन दिया गया है। यह पोस्ट अंशु नामक के युवक ने लिखा है। युवाओं से उनके बारे में इनबॉक्स में पूरी जानकारी भी मांगी गई है। बाइकर्स गैंग द्वारा डाले गये इस पोस्ट को कई युवाओं द्वारा लाइक भी किया है। पुलिस भी इस तरह के जॉब ऑफर की जानकारी के बाद हरकत में आ गई है और पता लगाने का प्रयास जारी है की आखिर यह गैर-कानूनी जॉब का ऑफर किसने सोशल मीडिया पर जारी किया है। कौन सा गैंग है जो इस तरह की अपराधिक जॉब के क्षेत्र में दस्तक दे रहा है और पुलिस को चुनौती दे रहा है।

बाइकर्स गैंग पिछले दो सालों से बिहार पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा है। लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ ख़ास नहीं कर पा रही है| बाइकर्स गैंग के सदस्यों द्वारा क्राइम के कई आयाम देखने को मिलें है जिसमे ह्त्या, लूट के साथ बाइकर गैंग की आपसी रंजिस भी सामने आती रही है। अब यह ऑफर पटना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि पुलिस इनपर लगाम लगाने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को जिम्मेदारी दी गई है, जो कई बाइकर्स गैंग को शिकंजे में लेगी। एसएसपी मनु महाराज खुद इस टीम की जिम्मेवारी संभालहुए है। बावजूद इसके बाइकर्स गैंग द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट पुलिस के चुनौती का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+