Delhi: अनाज मंडी में लगी भीषण आग, 43 लोगों के मरने की खबर
Recommended Video
नई दिल्ली। देश की राजधानी में आज सुबह भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस घटना में 43 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। यह आग दिल्ली के अनाज मंडी में लगी है जोकि रानी झांसी रोड पर है। यह आग आज सुबह लगी है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कई लोगों को आग से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। फायर ब्रिगेड के अनुसार 14 लोगों को बचा लिया गया है, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।दिल्ली फायर सर्विस के डेप्युटी चीफ फायर ऑफिर सुनील चौधरी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। मौके पर 15 लोगों को बचाया गया है। राहत कार्य अभी भी जारी है। इस ऑपरेशन में 27 दमकल की गाड़ियां मौजूद थे।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि दम घुटने से 43 लोगों की मौत हो गई है। जिस जगह पर यह आग लगी है वह चार मंजिला बिल्डिंग है, जिसमे दम घुटने से 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग इसमे घायल हो गए हैं। घायलों को एनएनजेपी, हिंदू राव और आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। यह आग सुबह 5.22 बजे लगी, जिसके बाद दमकल की टीमों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली फायर सर्विस चीफ अतुल गर्ग भी मौके पर पहुंचे है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अबतक 50 लोगों को बचाया गया है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसपर दुख जाहिर किया है। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक खबर है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। फायरमैन अपना श्रेष्ठ दे रहे हैं, घायलों को अस्पताल में भेजा जा रहा है। इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके घटना पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि दिल्ली के रानी झांसी रोड पर स्थित अनाज मंडी में लगी आग बहुत ही भयावह है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिनके चाहने वालों की इस हादसे में मृत्यु हो गई। मैं कामना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों। प्रशासन घटनास्थल पर हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications