Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे का Yellow Alert, इस टाइम ना निकलें घर से वरना होगा बड़ा नुकसान
Mausam ki Jankari Delhi: पूरा उत्तर भारत कड़कड़ाती ठंड की चपेट में हैं। धुंध और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग का ताजा अपडेट और भी परेशान करने वाला है।

उसने दिल्ली-एनसीआर में उसने कोहरे और बर्फीली हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है, उसका कहना है कि सर्दी का सितम आने वाले हफ्तों में भी यूं ही जारी रहेगा।
घने कोहरे की गिरफ्त में राजधानी
राजधानी इस वक्त घने कोहरे की गिरफ्त में हैं, चारों ओर धुंध ही धुंध है, दृश्यता काफी कम हो गई है। सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं। मौसम विभाग ने पहले ही एडवाइजरी जारी करके कहा कि सुबह चार बजे से लेकर दस बजे तक अगर जरूरत ना हो तो लोग घरों से बाहर ना निकलें।
आज हल्की बारिश की भी संभावना
दिल्ली के आस-पास एरिया में आज हल्की बारिश की भी संभावना नजर आ रही है। तो वहीं कोहरे के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो वहीं बहुत सारी ट्रेनें और उड़ानें निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट चल रही हैं , जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा
आज यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 346 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 345 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 357 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 349 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -354 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 348 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -331 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ तमिलनाडु में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में मौसम साफ लेकिन शुष्क रहेगा। बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी बरसात हो सकती हैं।
कश्मीर के कई स्थानों में पारा शून्य के नीचे चल रहा
जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी है। हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज बर्फबारी होगी, कश्मीर के कई स्थानों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है और डल झील जम चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications