केजरीवाल ने जंग को बताया बीजेपी एजेंट, उपराज्यपाल ने कहा भगवान उन्हें माफ करे
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। केजरीवाल के जंग पर बीजेपी का एजेंट होने का आरोप लगाने के बाद उपराज्यपाल ने कहा भगवान केजरीवाल को माफ करे, उन्हें नहीं पता कि वो क्या कर रहे हैं।

उपराज्यपाल ने केजरीवाल के आरोपों पर कोई तीखी प्रतिक्रिया देने के बजाए कहा कि केजरीवल को पता नहीं है कि वह क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बस यही कहना चाहुंगा कि भगवान उन्हें माफ करे।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने एक निजी चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा था कि जंग ने राज्यपाल भवन के भाजपा कार्यालय में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल हमारे मंत्रियों का ना तो फोन उठाते हैं ना ही उन्हें मिलने का समय देते हैं। जबकि अमित शाह का चौकीदार भी फोन कर दे तो वह रेंगते हुए जाने को तैयार हो जाते हैं। वहीं भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने केजरीवाल के इन आरोपों पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications