Delhi: कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के चलते लक्ष्मी नगर मार्केट, आस-पास की बाजार को 5 जुलाई तक किया गया बंद

नई दिल्ली, 30 जून। देश में कोरोना की तीसरी लहर की संभवना से लोगों की बीच चिंता बनी हुई है। इस बीच दिल्ली में कोरोना की गाइडलाइन का उल्लंघन करने की वजह से पांच बाजारों को बंद कर दिया गया है। पूर्वी दिल्ली प्रशासन ने लक्ष्मी नगर मुख्य मार्केट और इसके आस-पास की मार्केट को 5 जुलाई तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है। यहां पर लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे थे, जिसकी वजह से प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है। हालांकि इन इलाकों में जरूरी सामानों की बिक्री करने वाली दुकानें खुली रहेंगी और इनपर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

Recommended Video

    Covid-19 Update: Laxmi Nagar Market 5 जुलाई तक बंद, Delhi प्रशासन ने जारी किया आदेश । वनइंडिया हिंदी
    laxmi nagar

    ईस्ट दिल्ली के डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि लक्ष्मी नगर की मुख्य मार्केट और इसके आस-पास की मार्केट मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरू रामदास नगर में दुकानें 5 जुलाई रात 10 बज तक बंद रहंगी। यहां पर कोविड के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा था और लोग प्रोटोकॉल के तहत व्यवहार नहीं कर रहे थे। विकास मार्क से लवली पब्लिक स्कूल, किशन कुंज और आसपास की बाजार भी बंद रहेंगी। यह पाबंदी 29 जून रात 10 बजे से 5 जुलाई रात 10 बजे तक लागू रहेगी।

    डीएम के ऑर्डर में कहा गया है कि प्रीत विहार के एसडीएम की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुकानदार, फेरीवाले और आम लोग लक्ष्मी नगर बाजार में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। जिस तरह से यहां भारी भीड़ हो रही है, उसको देखते हुए दुकानदार, मार्केट एसोसिएशन लोगों से बीते रविवार को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करवा पाए। ईस्ट डीसीपी और ईस्ट दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को निर्देश दिया गया है कि वह पूरे इलाके को सैनेटाइज कराएं। वहीं व्यापारियों का दावा है कि उनके पास बढ़ती भीड़ की कोई जानकारी नहीं थी।

    बता दें कि दिल्ली में 29 जून को 101 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि 4 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में ताजा मामलों के साथ अबतक कुल 14,34,094 मामले आ चुके हैं। पॉजिटिविटी दर भी 0.15 फीसदी बढ़ी है जोकि 28 जून को 0.10 फीसदी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+