'3 बजे, पटना से जैसे ही ट्रेन निकली...', दिल्ली-कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस में बंदूक की नोक पर यात्रियों से लूट
'सुबह 3 बजे, पटना से जैसे ही ट्रेन निकली...', दिल्ली-कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को बंदूक की नोक पर लूटा गया
Delhi Kolkata Duronto Express 12274 Looted: दिल्ली-कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार तड़के 20 से अधिक हथियारबंद लुटेरों ने बंदूक की नोक पर बिहार में यात्रियों को लूटा। फ़र्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12274 में यह घटना बिहार की राजधानी में पटना के करीब हुई। ट्रेन के कम से कम छह-सात बोगियों में 20 लोग हथियार लेकर तड़के सुबह 3 बजे चढ़ें और यात्रियों से कीमती सामान लूटकर ले गए। लूट की घटना तब हुई जब ट्रेन संख्या 12274 पर तड़के करीब 3 बजे पटना से निकली थी। बताया जा रहा है कि किसी ने इमरजेंसी चेन खींची थी, जिसके बाद ट्रेन रुकी और लुटेरे उसमें चढ़ गए।
Recommended Video

यात्री ने बताया, कैसे हुई लूट की घटना
रिपोर्ट के मुताबिक 20 से अधिक हथियारबंद लुटेरे छह से सात बोगियों में चढ़ गए और यात्रियों का सामान लूटा। कोलकाता के एक व्यापारी जो दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12274 लूट की घटना के वक्त थे, उन्होंने कहा, ''ट्रेन के पटना से निकलने के लगभग 10 किमी बाद, अचानक हंगामा हुआ और मैंने देखा कि लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। इसके तुरंत बाद ट्रेन रुक गई और कुछ बोगियों में बाहर से कई लोग सवार हो गए। उन्होंने कई यात्रियों का सामान छीन लिया।''

GRP के जवान पटना स्टेशन पर ही उतर गए थे
यात्रियों ने आरोप लगाया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने पटना स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए थे। यात्रियों ने कहा कि जीआरपी कर्मियों ने ट्रेन से नीचे उतरने से पहले यात्रियों से अपने मोबाइल फोन और चार्जर छिपाने के लिए कहा था। ड्राइवर ने कहा कि पटना से ट्रेन खुलने के लगभग कुछ देर बाद किसी ने इमरजेंसी चेन खींची और लगभग दो दर्जन लुटेरे अंदर चढ़ गए। लुटेरों ने कथित तौर पर कई यात्रियों का सामान और कीमती सामान छीन लिया, जिनमें से कई ने कोलकाता के हावड़ा स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद शिकायत दर्ज कराई।

हावड़ा के GRP अधिकारी ने क्या कहा?
हावड़ा (कोलकाता) के एक जीआरपी अधिकारी ने फ़र्स्टपोस्ट को बताया, '' बिहार की राजधानी पटना के पास एक घटना हुई, जिसमें कुछ यात्रियों का सामान छीन लिया गया। कई यात्रियों ने पटना में जीआरपी से शिकायत की है। हालांकि, चूंकि घटना क्षेत्र हमारे अधिकार क्षेत्र का हिस्सा नहीं है, इसलिए हमने उन शिकायतों को दानापुर भेज दिया है।''

पेंट्री कार वालों ने कहा- उन्हें गन प्वाइंट पर रखा गया था
पेंट्री कार में सवार श्रमिकों ने दावा किया है कि उन्हें बंदूक की नोक (गन प्वाइंट) पर धमकी दी गई थी, जब लगभग एक महीने पहले ट्रेन को एक और डकैती का टारगेट बनाया गया था। एक अन्य यात्री ने कहा, टना तक ट्रेन में जीआरपी के जवान थे। पटना में, जीआरपी कर्मी यात्रियों को चेतावनी देने के बाद ट्रेन से उतर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications