अब बेंगलुरू में दिल्ली के कंझावला जैसा मामला, स्कूटी सवार युवक ने एक शख्स को काफी दूर तक घसीटा, VIDEO

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक शख्स स्कूटी के पीछे फंस गया है। स्कूटी सवार उसे काफी दूर तक घसीटते हुए जा रहा है। शख्स स्कूटी रुकवाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने अपनी धुन में काफी दूर तक शख्स को घसीटता रहा।

स्कूटी सवार युवक ने एक शख्स को काफी दूर तक घसीटा

Delhi Kanjhawala case in Bengaluru: दिल्ली के कंझावला जैसा कांड बेंगलुरू में भी सामने आया है। स्कूटी सवार युवक ने मगदी रोड पर एक शख्स को काफी दूर तक घसीट दिया। पीड़ित का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वो स्कूटर के पीछे फंस गया था, स्कूटी सवार उसे काफी दूर तक घसीटता चला गया। काफी दूर तक घसीटने से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक शख्स स्कूटी के पीछे फंस गया है। स्कूटी सवार उसे काफी दूर तक घसीटते हुए जा रहा है। शख्स स्कूटी रुकवाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने एक न सुनी, अपनी धुन में काफी दूर तक शख्स को घसीटता रहा। बेंगलुरू पुलिस ने स्कूटी सवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्कूटी सवार ने काफी दूर तक शख्स को घसीटता रहा। पीछे से एक गाड़ी ने ओवरटेक करके उसके सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी, तब जाकर उसने स्कूटी रोकी। इसके बाद वहां कई लोग जमा हो गए। दूसरे लोगों ने पीड़ित को उठाया और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi के Na Nayaki मिशन की शरुआत, Basavaraj Bommai ने क्यों उड़ाया मजाक | वनइंडिया हिंदी

    वहीं इससे पहले दिल्ली में 20 वर्षीय अंजलि कुमारी को 1 जनवरी को एक मारुति बलेनो ने टक्कर मार दी थी, जब वह अपने स्कूटर पर घर लौट रही थी। कार की चपेट में आने के बाद महिला का पैर कार के नीचे फंस गया और उसे करीब दो घंटे तक 13 किलोमीटर तक घसीटा गया। जिससे लड़की की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनमें से दो आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।

    यह भी पढ़ें- कंझावला कांड: दिल्ली की अदालत ने आरोपी आशुतोष को 50 हजार के निजी मुचलके पर दी जमानत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+