प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों के बीच बोले ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर- आप कानून के रखवाले, ड्यूटी पर लौटिए

प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों के बीच बोले ज्वाइंट कमिश्नर, आप कानून के रखवाले, ड्यूटी पर लौटिए

Recommended Video

    Delhi Police Commissioner Amulya Patnaik ने अपने साथियों से की ये अपील | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। दिल्ली ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से ड्यूटी पर लौटने की अपील की है। प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे संयुक्त आयुक्त मध्य रेंज राजेश खुराना ने कहा कि हम लोग अपना काम नहीं रोक सकते क्योंकि हम कानून के रखवाले हैं, कानून को लागू करने वाले हैं। ऐसे में कोई भी परिस्थिति हो हमें काम जारी रखना है। ऐसे में आप लोग काम पर लौटिए।

    delhi police lawyers clash, delhi police, delhi, lawyer, दिल्ली पुलिस और वकील, दिल्ली पुलिस, वकील, दिल्ली, पुलिस,

    राजीव खुराना ने पुलिसकर्मियों को यकीन दिलाया कि उनके साथ इंसाफ होगा और जो भी वकील दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मी उनसे मुतमईन होते नहीं दिखे और लगातार 'हमें इंसाफ चाहिए' के नारे लगाते रहे।

    दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प हो गई थी। जिसके बाद कभी वकील तो कभी पुलिसकर्मी सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही दिल्ली पुलिस के जवान आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

    राजीव खुराना से पहले पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक भी यहां पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से शांति की अपील की। कई दूसरे अधिकारी भी पहुंचे और पुलिसकर्मियों से प्रदर्शन खत्म करने को कहा लेकिन पुलिसकर्मी यहीं जमे हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक जब हेडक्वॉर्टर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने पटनायक के सामने ही 'हमारा सीपी (पुलिस कमिश्नर) कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो' के नारे लगाने शुरू कर दिए।

    दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में शनिवार(2 नवंबर) को पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई थी। दोनों ओर से ही एक दूसरे पर हमला करने और मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे। मामले में कुछ वकील घायल हुए थे तो वहीं कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। घटना के बाद वकीलों ने देशभर में प्रदर्शन किया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस के जवान पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+