दिल्‍ली में जल संकट को देखते हुए जल बोर्ड ने खटखटाया SC का दरवाजा

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में गंभीर जल संकट को रोकने के लिए दिल्‍ली जल बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बोर्ड के उपाध्‍यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि हमने हरियाणा के खिलाफ सुप्रीत कोर्ट का रुख किया है जिससे यमुना में गिरने वाले अनुपचारित प्रदूषकों को तुरंत रोका जा सके। साथ ही दिल्ली को पर्याप्त पानी भी छोड़ा जा सके।

दिल्‍ली में जल संकट को देखते हुए जल बोर्ड ने खटखटाया SC का दरवाजा

राघव चढ्ढा ने बताया कि हरियाणा ने दिल्ली में आने वाले पानी की सप्लाई में कटौती कर दी है। इसकी वजह से राजधानी में पानी का उत्पादन अब कम हो गया है। इस वजह से डिमांड और सप्लाई का अंतर बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया था कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की एजेंसी भाखड़ा नांगल मैनेजमेंट बोर्ड रिपेयर-मेंटनेंस के बहाने व्यास हाइडल चैनल को बंद कर रही है। जल संकट बढ़ने से कानून व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। इसलिए उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार के साथ भाखड़ा नांगल मैनेजमेंट बोर्ड को चिट्ठी लिखकर इस मेंटनेंस का कार्य स्थगित करने को कहा था।

मंगलवार को इन इलाकों में होगी पानी की किल्‍लत

  • बवाना
  • सुल्तानपुर डबास
  • पूठ खुर्द
  • बरवाला
  • माजरा डबास
  • चांदपुर, वार्ड 35
  • कंझावला के तहत क्षेत्र, वार्ड 36 रानी खेरा और आसपास के इलाकों में
  • रविंदर रंग शाला
  • सीआरसीपी कॉम्प्लेक्स
  • पुलिस वायरलेस
  • ओल्ड राजिंदर नगर
  • सर गंगा राम अस्पताल
  • डब्ल्यूईए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+