'ऐसा लग रहा है जंग हो..', यूट्यूबर विवेक बिंद्रा का अब मामला पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट, जानिए क्या है पूरा विवाद

Vivek Bindra VS Sandeep Maheshwari: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर यूट्यूबर और विवेक ब्रिंदा और संदीप माहेश्वरी की सोशल मीडिया पर चल रही जुबानी जंग का मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है। दिल्ली हाई कोर्ट से अब विवेक बिंद्रा को झटका लगा है।

हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए विवेक बिंद्रा के यूट्यूब चैनल पार्टनर विकास कोटनाला को कहा है कि वो संदीप माहेश्वरी के खिलाफ किसी भी तरह के मानहानि का आरोप ना लगाए। कोर्ट ने कहा है कि, बहस का ये स्तर बहुत निम्न है। ऐसा लग रहा है कि ये जंग है।

Vivek Bindra VS Sandeep Maheshwari

कोर्ट ने बिंद्रा के यूट्यूब चैनल पार्टनर विकास कोटनाला को संदीप माहेश्वरी के खिलाफ किसी भी तरह का अपमानजनक वीडियो और कॉन्टेंट शेयर करने से भी मना किया है।

कोर्ट ने बिंद्रा के पार्टनर विकास कोटनाला को संदीप माहेश्वरी के खिलाफ वीडियो पोस्ट करने से रोकने का आदेश दिया है। कोर्ट का ये फैसला कोटनाला और बिंद्रा के बीच कनेक्शन सामने आने के बाद आया है।

जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस प्रतीक जालान ने यह आदेश पारित किया है। जस्टिस प्रतीक जालान ने यह आदेश उस वक्त दिया, जब उन्होंने प्रथम दृष्टया में ये पाया कि विकास कोटनाला और विवेक बिंद्रा के बीच संबंध हैं और उनका वीडियो सिविल कोर्ट के उस आदेश का उल्लंघन हैं, जिसमें संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा को एक दूसरे के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी नहीं करने को कहा गया था।

असल में 22 दिसंबर 2023 को संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा को फरीदाबाद की एक अदालत ने एक-दूसरे के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया था। ये आदेश विवेक बिंद्रा की ओर से किए गए केस के संबंध में था।

जज बोले- 'ये एक जंग की तरह है...'

केस की सुनवाई करते हुए जस्टिस प्रतीक जालान ने कहा कि, 'ये सोशल मीडिया की दुनिया बहुत अजीब है। यहां बहस का स्तर बहुत ही नीचा होता है। मेरा मतलब किसी का अपमान करने से नहीं है.... लेकिन ये एक जंग की तरह है, जो इन यूट्यूब चैनल्स पर शुरू हो रहे हैं। ये कुछ ऐसा नहीं है...जो मैंने पहली बार देखा है...।'

संदीप माहेश्वरी के वकील ने कोर्ट में क्या कहा?

दिल्ली हाई कोर्ट में संदीप माहेश्वरी के वकील संदीप सेठी ने कहा कि विकास कोटनाला को विवेक बिंद्रा ने संदीप माहेश्वरी के खिलाफ मानहानिकारक बातें और आरोप लगाने को कहा है। उन्होंने कोर्ट में विकास कोटनाला की ओर से साझा किए गए दो वीडियोज भी पेश किए, जिसमें संदीप माहेश्वरी के खिलाफ बातें की गई हैं।

संदीप माहेश्वरी के वकील संदीप सेठी ने कहा, इस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि संदीप माहेश्वरी विवेक बिंद्रा से पैसे वसूली की कोशिश कर रहे थे। और उनके खिलाफ छात्रों का इस्तेमाल कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+