जज मुरलीधर के ट्रांसफर को प्रियंका गांधी ने बताया शर्मनाक, राहुल ने दिलाई जस्टिस लोया की याद

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के जज एस. मुरलीधर का ट्रांसफर कर दिया गया है। मुरलीधर वही जज हैं जिन्होंने दिल्ली में फैली हिंसा पर पुलिस को काफी फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी दिया था। उनके ट्रांसफर पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं बहादुर जज लोया को याद कर रहा हूं, जिनका ट्रांसफर नहीं किया गया।'

Judge s Muralidhar, judge, delhi high court, transfer, pujnab court, rahul gandhi, priyanka gandhi, chandigarh high court, congress, delhi violence latest news, delhi violence update, delhi violence news, delhi violence today, delhi, north east delhi, north east delhi violence, दिल्ली हिंसा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, जज एस मुरलीधर, जज, ट्रांसफर, दिल्ली हाईकोर्ट, कांग्रेस, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ कोर्ट, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी

Recommended Video

    Delhi Violence: High Court के Judge S Muralidhar का Transfer, भड़कीं Priyanka Gandhi| वनइंडिया हिंदी

    इस मामले में हैरानी जताते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, आधी रात में जस्टिस मुरलीधर के तबादले से हैरानी हुई। सरकार न्याय का मुंह बंद करना चाहती है। ये दुखद और शर्मनाक है। बता दें कि जस्टिस मुरलीधर का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया है।

    वहीं पार्टी के नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा, जज मुरलीधर का बिना कारण चंडीगढ़ ट्रांसफर किया जा रहा है। अचानक से दिल्ली में अपने निवास पर आधी रात को उन्होंने सुनवाई की जिसके बाद उनका ट्रांसफर किया गया। उनकी सुनवाई से कई लोगों की जान बची होगी।

    बता दें केंद्रीय कानून मंत्रालय की तरफ से जारी गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस मुरलीधर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में बतौर जज पद संभालने का निर्देश दिया है। जानकारी के लिए बता दें दिल्ली में सोमवार को शुरू हुई हिंसा मंगलवार को काफी बढ़ गई थी। जिसके बाद हिंसा में घायलों को सुरक्षा और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के जज मुरलीधर के घर आधी रात को सुनवाई हुई थी।

    कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए थे कि वह मुस्तफाबाद के एक अस्पताल से एंबुलेंस को सुरक्षित रास्ता दे और मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कराया जाए। दिल्ली की हिंसा में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 200 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+