बच्चों पर कोवैक्सीन के ट्रायल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने नहीं लगाई रोक, केंद्र और DCGI को नोटिस जारी

नई दिल्ली, 19 मई: पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। इस बीच वैज्ञानिकों ने नई चेतावनी जारी की है, जिसके मुताबिक जल्द ही हमें तीसरी लहर का सामना करना पड़ेगा। जिसमें सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होंगे। जिसको देखते हुए भारत बायोटेक ने अपनी कोवैक्सीन का ट्रायल 2 से 18 साल के लोगों पर करने की योजना बनाई है, इसे सरकार से भी मंजूरी मिल गई, लेकिन इस बीच इसको लेकर एक जनहित याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में डाली गई। जिस पर कोर्ट ने केंद्र और ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को नोटिस जारी किया है।

Recommended Video

    Corona Vaccine के बच्चों पर ट्रायल के खिलाफ याचिका, HC ने केंद्र से मांगा जवाब | वनइंडिया हिंदी
    corona

    हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि भारत सरकार और DCGI ने भारत बायोटेक को दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल के लिए इजाजत दे दी है। ऐसे में उस पर तुरंत रोक लगाई जाए। सभी पक्षों को सुनने के बाद खंडपीठ ने कहा कि वो अभी क्लिनिकल ट्रायल पर रोक नहीं लगाएंगे। याचिकाकर्ता की बातों को सुनने के बाद उन्होंने केंद्र और DCGI को नोटिस जारी कर दिया है। दोनों का जवाब आने के बाद ही मामले में आगे की सुनवाई की जाएगी।

    10-12 दिनों में शुरू होगा ट्रायल
    मंगलवार को नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बताया कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीई) ने 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी दी है। उन्हें बताया गया है कि अगले 10-12 दिनों में ट्रायल शुरू हो जाएंगे। भारत बायोटेक कोवैक्‍सीन का 525 स्वस्थ वालिंटियर पर ट्रायल करेगा। ये ट्रायल दिल्ली और पटना के एम्स और नागपुर के मेडिट्रिना चिकित्सा विज्ञान संस्थान में किया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद DCGI इसके आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी देगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+