मेहुल चौकसी धोखाधड़ी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

इस मामले में मेहुल चौकसी के वकील ने कोर्ट को बताया कि मेहुल चौकसी कंपनी के मालिक है वो किस फ्रेंचाइजी से क्या डील की जा रही है इसके लिए जवाबदेह नहीं होते हैं। लिहाजा केस को खारिज कर दिया जाए।

नई दिल्ली। मेहुल चौकसी के धोखाधड़ी से जुड़े मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। 2016 में हुए इस धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा है। एक फ्रेंचाइजी द्वारा 2016 में दायर किए गए इस धोखाधड़ी के मामले में अगली सुनवाई 3 मई को होगी। इस मामले में मेहुल चौकसी के वकील ने कोर्ट को बताया कि मेहुल चौकसी कंपनी के मालिक है वो किस फ्रेंचाइजी से क्या डील की जा रही है इसके लिए जवाबदेह नहीं होते हैं। लिहाजा केस को खारिज कर दिया जाए। उधर हैदाराबाद के रंगारेडी जिले के एक गीतांजलि शोरूम के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें शोरूम के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है।

 2013 में गीतांजलि ज्वैलरी की रीटेल फ्रेंचाइजी खोली गई थी

2013 में गीतांजलि ज्वैलरी की रीटेल फ्रेंचाइजी खोली गई थी

आपको बता दें कि दिल्ली के रजौरी गार्डन में अक्टूबर 2013 में गीतांजलि ज्वैलरी की रीटेल फ्रेंचाइजी खोली गई थी। उस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व इलैक्ट्रॉनिक इंजीनियर वैभव खुरानिया और आईटी इंजीनियर दीपक बंसल ने किया था। इस ग्रुप ने आरएम ग्रीन सॉल्यूशन्स नाम से कंपनी खोली थी। शानदार कमाई करने के उनके सपने तब चकनाचूर हो गए जब उन्हें एहसास हुआ कि डेढ़ करोड़ रुपए की सुरक्षा जमा राशि के बदले उन्हें तीसरी श्रेणी के क्षतिग्रस्त और पुराने हीरे और रत्न भेजे गए हैं।

कोर्ट पहुंचा था मामला

कोर्ट पहुंचा था मामला

गीतांजलि से धोखा खाने के बाद फ्रेंचाइजी साकेत कोर्ट पहुंचे थे। फ्रेंचाइजी का आरोप है कि चौकसी की कंपनी ने कई बार मैसेज, फोन कॉल और ईमेल्स के करने के बावजूद जमा राशि के बदले स्टॉक बदलने से इंकार कर दिया जबकि उन्हें दर्ज एफआईआर के बारे में जानकारी मिल चुकी थी। शिकायत से परेशान होकर मेहुल चौकसी ने अगस्त 2017 में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर रद्द करने की मांग की थी।

बीटेक ग्रैजुएट छात्रों ने खोली थी रीटेल फ्रेंचाइजी

बीटेक ग्रैजुएट छात्रों ने खोली थी रीटेल फ्रेंचाइजी

आपको बता दें कि सभी बीटेक के ग्रैजुएट छात्रों ने लोगों से दान लेकर, सामान गिरवी रखकर और अपने माता-पिता से पैसे लेकर 3 करोड़ रुपए जमा किए थे। इन पैसों से उन्होंने दिल्ली के रजौरी गार्डन में अक्टूबर 2013 में गीतांजलि ज्वैलरी की रीटेल फ्रेंचाइजी खोली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+