दिल्ली की गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बुधवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

नई दिल्ली, 10 जून। देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को दिल्ली में तापमान रिकॉर्ड 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान धूलभरी आंधी के बावजूद शहर के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। धूलभरी आंधी से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश से अगले कुछ दिनों में पारा नीचे आ सकता है। इससे पहले 28 अप्रैल को दिल्ली सबसे गर्म थी और तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जोकि इस साल का अधिकतम तापमान था। 9 जून को नजफगढ़ और पीतांपुर में तापमान 44.1 और 44.3 तक पहुंच गया था।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान | वनइंडिया हिंदी
    delhi

    मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 11 जून के आसपास उत्तरी बंगाल की घाड़ी में लो प्रेशर क्षेत्र बनेगा और यह पूर्वी क्षेत्र की ओर आगे बढ़ेगा जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 12 और 13 जून को अच्छी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इस बात की भी संभावना जाहिर की गई है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में 13 जून को भारी बारिश हो सकती है। गौर करने वाली बात है कि इस गर्मी में दिल्ली में अभी तक लू नहीं देखने को मिली है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि 2014 के बाद शायद यह पहली बार है कि इस साल दिल्ली में लू नहीं चलेगी।

    मौसम विभाग के अधिकारी का कहना है कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में बदलाव देखने को मिली है। इस साल तौकते तूफान की वजह से भी पिछले महीने रिकॉर्ड बारिश हुई थी। राजस्थान सें धूलभरी आंधी की वजह से दिल्ली की हवा पर भी असर देखने को मिली है और इसकी क्वालिटी बहुत ही खराबहो गई है। बुधवार को हवा का औसत क्वालिटी इंडेक्स 305 था। जबकि गुरुवार को यह 205 था। बता दें कि 201 से 300 के बीच को लेवल को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब, 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+