दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- कार के अंदर भी मास्‍क पहनने पर कोई बुराई नहीं है

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- कार के अंदर भी मास्‍क पहनने पर कोई बुराई नहीं है

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप बढ़ चुका है। दिल्‍ली में हर दिन कोविड 19 के 6 से 7 हजार नए केस दर्ज हो रहे हैं। ऐसे में दिल्‍ली सरकार कोविड 19 पर लगाम लगाने के लिए लगातार नए-नए उपाय और लोगों को जागरूक कर रही है। शुक्रवार को दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि कार के अंदर भी मास्क पहनने में कोई बुराई नहीं है। जब भी आप अपने घर से बाहर कदम रखते हैं, तो नागरिकों को मास्क पहनना एक नियम बनाना चाहिए। मास्क न पहनने पर जुर्माने की 2000 रुपये की धनराशि वसूली जाएगी। उन्‍होंने बताया कि मास्क नहीं पहनने पर 2000 रुपये तक के जुर्माने के आदेश की कॉपी आज हर जगह पहुंच जाएगी।

jain

Recommended Video

    Delhi Mask Fine: Arvind Kejriwal Govt के फैसले पर क्या है लोगों की राय | वनइंडिया हिंदी

    कार में अकेले होने पर भी मास्‍क हैं जरुरी

    बता दें पिछले दिनों केजरीवाल सरकार ने दिल्‍ली हाईकोर्ट को जानकारी दी थी कि अप्रैल से ही दिल्ली में कार चलाते वक्त भी मास्क (Mask) पहनना प्रदेश सरकार ने अनिवार्य कर दिया गया था जो कि अभी तक लागू है। बता दें एक वकील ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया है कि वह अकेले अपनी निजी कार में ड्राइव कर रहे थे फिर भी उनका चालान काटा गया।

    मास्‍क न पहनने वालों का पुलिस काटा रही चालान

    वहीं शुक्रवार को दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस और एनफोर्समेंट की टीम द्वारा चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने वालों का चालान काटा जा रहा है। हालांकि गुरुवार को केजरीवाल सरकार का 2 हजार रुपए जुर्माना वसूलने वाला आदेश अभी सब जगह सर्कुलेट नहीं हुआ है इस कारण केवल अभी चालान सिर्फ 500 रुपये का ही काटा जा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के अनुसार आज हर जगह मास्‍क न पहनने वालों से 2 हजार रुपए जुर्मानें के तौर पर वसूले जाने का आदेश शुक्रवार को हर जगह भेज दिया जाएगा।

    42 प्राइवेट अस्‍पातालों को कोरोना मरीजों के लिए दिया गया ये आदेश

    दिल्‍ली स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जैन ने बताया कि बड़े पैमाने पर संपर्क ट्रेसिंग पहले से ही चल रही है। रोग-संबंधी रोगियों की जांच के लिए हाउस-टू-हाउस सर्वेक्षण आज से ज़ोन जोन में किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली के 42 निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल की क्षमता के अनुसार 80 फीसदी आईसीयू बेड आरक्षित रखने के आदेश दिए हैं।

    पिछले 24 घंटे में दिल्‍ली में कोरोना से हुई इतनी मौत

    गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में दिल्‍ली में कोरोना के 7546 नए केस सामने आए वहीं इस दौरान कोरोना से 98 लोगों की मौत हो गई। दिल्‍ली का तापमान भी बहुत तेजी से गिर रहा है इसी बीच कोरोना का बढ़ते कहर ने केजरीवाल सरकार की परेशानी बढ़ा दी हे। दिल्ली सरकार के अलावा केंद्र सरकार भी राजधानी में वायरस की रोकथाम को लेकर चिंतित है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+