दिल्ली: ताव में आकर हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से युवक की छाती में दाग दी गोली, गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को 28 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी सर्विस पिस्टल से मौत के घाट उतारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हेड कांस्टेबल की पहचान शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में तैनात सुरेंदर (47) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद उसे दिल्ली पुलिस की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के ही एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह की है जब हेड कांस्टेबल अपनी नाइट शिफ्ट ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था।

Delhi Head constable shoot man with his Service revolver handcuffed by police

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में एक होटल सामने हुई। नाइट शिफ्ट ड्यूटी के बाद घर लौट रहे सुरेंदर का दीपक गहलावत नाम के युवक से बहस हो गया। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका मोड़ में दीपक जिम चलाता है। घटना वाले दिन सुरेंदर और दीपक कार में साथ आ रहे थे। इस दौरान दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और यह इतना बढ़ा की सुरेंद्र ने अपनी सर्विस पिस्तौल से गहलावत को गोली मार दी। दीपक गहलावत को दो बार गोली मारी गई है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक दीपक गहलावत की बाईं बांह और ऊपरी छाती पर गोली लगी थी। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पीके मिश्रा ने कहा, हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं कि आरोपी ने किस मकसत से मृतक की जान ली। उन्होंने कहा कि दीपक गहलावत को मारने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सर्विस पिस्टल को जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव युवती को डॉक्टर का मैसेज-'क्वारंटीन के बाद मिलने आओगी', चपरासी भी सैनिटाइज के बहाने करता था यह काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+