कोरोना पॉजिटिव युवती को डॉक्टर का मैसेज-'क्वारंटीन के बाद मिलने आओगी', चपरासी भी सैनिटाइज के बहाने करता था यह काम

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव पाई गई एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया हैं युवती ने डॉक्टर पर अश्लील मैसेज भेजने व चपरासी पर पलंग सैनिटाइज करने के बाद बहाने परेशान करने का आरोप लगाया है।

Corona positive girl will get a doctors message - Will come to meet after quarantine

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवती ने बांसवाड़ा जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी है, जिसे उन्होंने बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक को भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस थानाधिकारी को मामले में जांच करने को कहा है। 21 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके ताऊजी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिस पर उनके परिवार को भी जांच के लिए बुलाया गया था। 29 जुलाई को युवती अपनी मां के साथ एमजी अस्पताल पहुंची। जहां से उन्हें लोधा क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया।

दो-तीन दिन में तबीयत खराब होने पर वापस एमजी अस्पताल भेजा गया। लेकिन इससे पहले लोधा में एक व्यक्ति उनकी देखभाल कर रहा था। जिसने खुद को डॉक्टर बताया था। युवती ने बताया कि वह उससे वॉट्सएप पर मैसेज करने लगा। उसने मैसेज में कहा कि 'आपने अभी तक मेरा नंबर सेव नहीं किया। क्वारंटाइन के बाद मिलने आओगी क्या?'

इतना ही नहीं जब युवती एमजी अस्पताल शिफ्ट हो गई। तब भी डॉक्टर मैसेज कर फोटो भेजने के लिए कहने लगा। युवती ने इनकार कर दिया तो डॉक्टर एमजी अस्पताल में मिलने के लिए पहुंच गया। युवती ने यहां तक कहा कि डॉक्टर ने मैसेज किया था कि जब वह गांव से आएगा तो होटल पर बुलाएगा। लेकिन, डॉक्टर के ये मैसेज युवती को ठीक नहीं लग रहे थे। युवती ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि एमजी अस्पताल का चपरासी भी उसे गंदे इशारे करता था। उसका पलंग सैनिटाइज करने के बाद भी जानबूझकर वह उसे उठाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+