प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'The White Tiger' पर रोक लगाने से दिल्ली HC का इनकार, Netflix पर हुई रिलीज
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'The White Tiger' पर रोक लगाने से दिल्ली HC का इनकार, Netflix पर हुई रिलीज
Delhi HC Refuses to stay release of film 'The White Tiger': दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)और एक्टर राजकुमाार राव (Rajkummar Rao) की की फिल्म 'द वाइट टाइगर' को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज करने से रोकने की याचिका को खारिज कर दिया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर शुक्रवार (22 जनवरी) को रिलीज हो गई है। हॉलीवुड फिल्ममेकर जॉन हार्ट जूनियर ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए फिल्म को ऑनलाइन रिलीज से रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। फिल्म पर स्टे वाली याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। यह फिल्म बुकर प्राइज जीतने वाले अरविंद अडिगा के उपन्यास द वाइट टाइगर पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका और राजकुमार राव के अलावा आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) भी लीड रोल में हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका हॉलीवुड फिल्ममेकर जॉन हार्ट जूनियर ने दाखिल करते हुए दावा किया था कि अडिगा से फिल्म निर्माण का कॉपीराइट मार्च 2009 में लिया था। सुनवाई के दौरान जस्टिस सी. हरिशंकर ने कहा, जॉन हार्ट इस फिल्म के निर्माण को लेकर ऐसा नहीं था कि बिल्कुल भी अनजान थे। फिल्म का निर्माण पिछले डेढ़ सालों से चल रहा था। लेकिन याचिकाकर्ता ने फिल्म के रिलीज होने के 24 घंटे पहले कोर्ट का रुख किया है। अदालत ने दो घंटे तक इस मामले की सुनवाई की। फिल्म के निर्माता मुकुल देवड़ा और नेटफ्लिक्स को समन जारी कर सूचना दी गई कि फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।
इसके अलावा कोर्ट ने याचिकाकर्ता को प्रोड्यूसर और मेकर्स के साथ साइन किए गए दस्तावेजों को छिपाने को लेकर फटकार भी लगाई। कोर्ट ने कहा, रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री के आधार पर इस अदालत का पता लगाना संभव नहीं है कि फिल्म को बनाने और जारी करने से, प्रतिवादियों ने कॉपीराइट के उल्लंघन में किया है या नहीं। इसलिए इस तरह ऐन वक्त पर फिल्म की रिलीज को टालना सही नहीं होगा।
वहीं हार्ट जूनियर का प्रतिनिधित्व करने वाले एडवोकेट कपिल सांखला ने कहा कि मार्च 2009 में उनके और अरविंदा अडिगा की पुस्तक के लेखक के बीच एक साहित्यिक नीलामी समझौता हुआ था। उन्होंने कहा कि उन्हें अक्टूबर 2019 में ही पता चला था कि नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म आने वाली है।
'द वाइट टाइगर' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम पिंकी है। वहीं राजकुमार राव के किरदार का नाम अशोक है। फिल्म की कहानी एनआरआई कपल (प्रियंका और राजकुमार) के गरीब ड्राइवर (आदर्श) पर आधारित है।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications