Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली सरकार ने गुटखे, पान मसाले और तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध बढ़ाया

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गुटखा, पान मसाला, तंबाकू और अन्य तंबाकू उत्पादों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर लगे प्रतिबंध को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें इन तंबाकू उत्पादों पर अगले एक साल के लिए प्रतिबंध की बात कही गई है। यह सर्कुलर खाद्य सुरक्षा आयुक्त एलआर गर्ग की ओर से जारी की गई है।

Delhi govt extends ban on manufacture, sale of gutkha, pan masala, tobacco products for one year

तंबाकू उप्पादों पर बैन को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आयुक ने जन स्वास्थ्य के हित में दिल्ली में तंबाकू के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध को अगले एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि यह प्रतिबंध सिगरेट पर नहीं है।

बता दें कि बीच में ऐसी भी शिकायतें देखने को मिली थी कि दिल्ली से सटे राज्यों से राजधानी दिल्ली में इन तंबाकू उत्पादों की सप्लाई होती है। हालांकि अधिकारी इसे बार-बार खारिज करते हैं। हालांकि दिल्ली में इन तंबाकू उत्पादों पर पहले से प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बाद सड़क किनारे आपको कुछ ऐसे ठेले मिल जाएंगे जो चोरी छिपे गुटखा बेचते हुए नजर आ जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+