GNCTD Bill के बाद पहला बड़ा बदलाव! आतिशी को विजिलेंस विभाग, CM केजरीवाल ने LG को भेजा प्रस्ताव

GNCTD Bill संसद से पारित हो चुका है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बनेगा। इसी बीच दिल्ली सरकार ने पहला बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को निगरानी विभाग का प्रभार सौंपा है। मंजूरी के लिए प्रस्ताव उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने जो प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजा है, इसके अनुसार आतिशी को विजिलेंस के अलावा सर्विसेज का भी प्रभार सौंपा जाएगा। दोनों विभाग पहले आप नेता सौरभ भारद्वाज संभाल रहे थे। अब दिल्ली सरकार में आतिशी मार्लेना लोक निर्माण विभाग के साथ सेवा एवं सतर्कता विभाग भी देखेंगी।

Delhi Govt

एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक फाइल भेजी थी। मंत्रालय में बदलाव राज्यसभा से 131 सांसदों के समर्थन के साथ दिल्ली सेवा विधेयक पारित होने के एक दिन बाद सामने आया है।

राज्यसभा में सोमवार शाम को 8 घंटे की लंबी बहस के बाद दिल्ली सेवा विधेयक को पारित हुआ। इससे केंद्र को शहर के नौकरशाहों पर नियंत्रण मिल जाएगा। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि सत्तारूढ़ दल और राष्ट्रीय राजधानी में लोग भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आतिशी ने कहा, 'देश में ऐसे कई लोग हैं जो पाकिस्तान में लोकतंत्र न होने की बात करते हैं, आश्चर्य करते हैं कि उनकी संसद में बिना किसी बहस या सहमति के विधेयक कैसे पारित हो जाते हैं।'

उन्होंने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर बना दी है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।"

उन्होंने दावा किया कि संसद के दोनों सदनों में विधेयक पारित होने के साथ, पीएम मोदी ने दिल्ली के लोगों के अधिकारों को छीन लिया है। हालांकि, विधेयक पर चर्चा के जवाब में गृह मंत्री शाह ने कहा था कि कोई ऐसा प्रावधान नहीं है जो कांग्रेस के कार्यकाल में नहीं थे।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक, 2023 (संक्षेप में GNCTD संशोधन बिल) पिछले सप्ताह लोकसभा से पारित हुआ था। दिल्ली सरकार में अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग से जुड़े अधिकारों के लिए अध्यादेश की जगह विधेयक लाकर कानून बनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+