प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए दिल्ली सरकार आधा कर सकती है बसों का किराया

डीटीसी के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि किराए में कमी पर सरकार एक या दो दिन में फैसला करके घोषणा करेगी। अधिकारी ने बताया कि नया किराया जनवरी से लागू हो सकता है।

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में बस में सफर करने वाले लोगों को नये साल का सौगात मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली सरकार डीटीसी और क्लस्टर बसों का किराया 50 फीसदी तक कम करने पर विचार कर रही है। हालांकि किराया कम करने के पीछे का मकसद प्रदूषण पर रोक बताया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि जब किराया कम होगा तो लोग पब्‍लिक ट्रांसपोर्ट का इस्‍तेमाल करेंगे और सड़कों पर प्राइवेट गाडि़यां कम होंगी।

Delhi government may reduce bus fares by over 50 per cent

डीटीसी के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि किराए में कमी पर सरकार एक या दो दिन में फैसला करके घोषणा करेगी। अधिकारी ने बताया कि नया किराया जनवरी से लागू हो सकता है। आपको बता दें कि सरकार का यह कदम LG नजीब जंग द्वारा एसी और नॉन एसी बसों का किराया कम करके पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की मांग के बाद आया है। यह फैसला नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद आदि जाने वाली डीटीसी बसों पर भी लागू होगा।

जानकारी के मुताबिक किराए में कमी का फैसला सिर्फ एक महीने ही चलेगी, बाद में जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जायेगा। उल्‍लेखनीय है कि पेरिस में प्रदूषण कम करने के मद्देनजर वहां हाल ही में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह से मुफ्त कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+