दिल्ली घराना के संगीतकार उस्ताद इकबाल अहमद खान का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। दिल्ली घराना के शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद अहमद इकबाल खान का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन का कारण कार्डिक अरेस्ट बताया जा रहा है। खान के परिवार के एक सदस्य ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संगीतकार ने गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली। पीटीआई से बातचीत में उनके दामाद इमरान खान ने कहा, 'वह सुबह की नमाज के समय अचानक गिर गए थे, तो हम उन्हें दरियागंज के अस्पताल लेकर गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें कार्डिक अरेस्ट आया था।'

delhi, musician, Delhi Gharana maestro, Ustad Iqbal Ahmed Khan, Ustad Iqbal Ahmed Khan passes away, Ustad Iqbal Ahmed Khan DIES, Ustad Iqbal Ahmed Khan AGE, Ustad Iqbal Ahmed Khan DEATH REASON, WHO WAS Ustad Iqbal Ahmed Khan, Ustad Iqbal Ahmed Khan SONGS, दिल्ली, संगीतकार, उस्ताद इकबाल अहमद खान, उस्ताद इकबाल अहमद खान का निधन

दिल्ली घराने के संरक्षक उस्ताद इकबाल अहमद खान को भारतीय शास्त्रीय संगीत की विभिन्न विधाओं में उनके बहुमुखी गायन के लिए जाना जाता था। जिसमें ठुमरी, दादरा के अलावा भजन और गजल भी शामिल हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उस्ताद इकबाल अहमद खान की दो तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'दिल्ली घराना के खलीफा, उस्ताद इकबाल अहमद खान अब नहीं रहे। दिल्ली के समृद्ध संगीत इतिहास और एक उदार गुरु का बेजोड़ भंडार, उन्हें सब याद करेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

वहीं सरोद वादक अहमद अली खान ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली घराने के जाने-माने गायक उस्ताद इकबाल अहमद खान के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनकी विरासत उनके संगीत के माध्यम से जीवित रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।' बॉलीवुड गायक और कंपोजर विशाल ददलानी ने इकबाल अहमद खान के साथ हुई मीटिंग को याद करते हुए कहा, 'दिल्ली घराना के प्रमुख उस्ताद अहमद खान साहब के निधन की खबर से दुखी और हैरान हूं। इंडियन आइडल 2020 के दौरान उनके साथ गहरी बातचीत हुई थी। वह संगीत और सभी संगीतकारों को लेकर बेहद दयालु थे। मैं महामारी खत्म होने के बाद उनसे मिलने की उम्मीद कर रहा था।'

उस्ताद अहमद खान को उनकी कला के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। जिसमें प्रियदर्शिनी अवॉर्ड (2001) और राजीव रतन सद्भावना सम्मान (2003) शामिल है। उनके दामाद इमरान खान का कहना है, 'निजामुद्दीन दरगाह के पास दिल्ली घराना के पैतृक कब्रिस्तान ने गुरुवार की शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया है।'

'बाबा का ढाबा' वाले बाबा को मिल रही है जान से मारने की धमकी, यूट्यूबर गौरव वासन पर लगाए गंभीर आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+