'बाबा का ढाबा' वाले बाबा को मिल रही है जान से मारने की धमकी, यूट्यूबर गौरव वासन पर लगाए गंभीर आरोप
'बाबा का ढाबा' वाले बाबा को मिल रही है जान से मारने की धमकी, यूट्यूबर गौरव वासन पर लगाए गंभीर आरोप
Baba ka Dhaba owner receives death threats: दिल्ली के 'बाबा का ढाबा' वाले बाबा कांता प्रसाद (Kanta Prasad) फिर से एक बार खबरों में बने हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद को जान से मारने की धमकी मिल रही है। इतना ही नहीं उनेक ढाबे को भी जलाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी ज्यादा धमकी मिल रही है कि उन्हें घर से निकलने में भी डर लग रहा है। दिल्ली के मालवीय नगर में स्तिथ 'बाबा का ढाबा' वाले बाबा उस वक्त फेमस हुए, जब इनका रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। कांता प्रसाद ने कहा है कि लोग उनकी शौहरत से जलने लगे हैं औ ईष्या कर रहे हैं। इसी की वजह से उन्हें ऐसी धमकियां मिल रही हैं।
Recommended Video

मेरे ढाबे में आग लगाने की हुई कोशिश: बाबा कांता प्रसाद
कांता प्रसाद का कहना है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके ढाबे को भी आग लगाने की कोशिश की है। बीते कुछ दिनों में लगातार बाबा के पास फोन पर या फिर ढाबे के पास आकर धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने में जाकर शिकायत की है। हालांकि पुलिस ने शिकायत पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है लेकिन जांच शुरू कर दी है।

यूट्यूबर गौरव वासन पर शिकायत में गंभीर आरोप
बाबा का ढाबा' वाले बाबा कांता प्रसाद (Kanta Prasad) के वकील प्रेम जोशी ने धमकी मिलने और ढाबा को नष्ट करने की शिकायत मालवीय नगर थाने में दी है। वकील प्रेम जोशी ने धमकी देने का आरोप यूट्यूबर गौरव वासन ( YouTuber Gaurav Wasan) पर लगाया है। उन्होंने पुलिस को कहा है कि इन सब के पीछे गौरव वासन का ही हाथ है। जान से मारने की धमकी को लेकर बाबा ने पुलिस में शिकायत 11 दिसंबर 2020 को दर्ज करवाई थी।
धोखाधड़ी का आरोप लगाने के बाद दिल्ली पुलिस ने वासन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनके (प्रसाद) नाम पर एकत्र दान के माध्यम से उनसे लाखों रुपये की ठगी की गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद, मालन नगर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत वासन को गिरफ्तार किया।

यूट्यूबर गौरव वासन ने सभी आरोपों से किया इनकार
YouTuber गौरव वासन जिनके वीडियो ने सोशल मीडिया पर बाबा का ढाबा रातोंरात फेमस किया, उन्होंने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया है। गौरव वासन ने कहा, "पुलिस अब इस मामले में सच्चाई का खुलासा करेगी।" उन्होंने ये भी कहा है कि 80 साल के कांता प्रसाद को गुमराह किया जा रहा है।
कांता प्रसाद के वकील प्रेम जोशी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि Gaurav Wasan ने ही धमकियां दिलाएंगी। हालांकि कांता प्रसाद के पास इसका कोई सबूत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications