दिल्ली के केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। दिल्ली के झिलमिल इंडस्ट्रियलल इलाके में स्थित केमिकल की फैक्ट्री में आग लगने की खबर है। आग इतनी भयानक है कि उसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक मौके पर फायर टेंडर की 26 गाडियां मौके पर पहुंची हुई है। आग बुझाने का काम जारी है। आग की घटना को देखते हुए आस पास के इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Delhi: Fire broke out at a factory in Jhilmil Industrial Area, No casualties reported

जहां तक फैक्ट्री में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की वजह बताया जा रहा है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसमें केमिकल से प्लास्टिक बनाया जाता था। लेकिन शॉर्ट सर्किट की वजह ये आग लग गई। लेकिन घटना की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच कर आग पर काबू पाने में लगी हुईं हैं। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सिरसापुर इलाके में भीषण आग लग गई थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। आग को बुझाने के लिए 25 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार यह आग बिंदापुर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड बाजार में दो दुकानों में लगी थी। जिन दो दुकानों पर यह आग लगी थी उसमे एक कपड़े की दुकान थी जबकि दूसरी दुकान कपड़े की थी।

यह भी पढ़ें- 'इलाहाबाद से कानपुर आ रही ट्रेन में रखा है बम', ऐसा फोन आते ही GRP ने खाली कराई गाड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+