नोएडा से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट तक नहीं मिलेगी रेड लाइट, आधे घंटे का होगा सफर

नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट तक नहीं मिलेगी रेड लाइट, आधे घंटे का होगा सफर

नई दिल्ली। नोएडा से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक बहुत जल्दी ही महज 30 मिनट में पहुंजा जा सकेगा। खास बात ये है कि इस रास्ते में कोई रेड लाइट नहीं मिलेगी और जाम का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) ने आश्रम से धौलाकुआं तक एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे नोएडा से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचना आसान हो जाएगा।

delhi elevated road ashram to dhaula kuan reduce distance between noida to indira gandhi airport

दैनिक जागरण की खबर के अनुसार, दक्षिण दिल्ली में किदवई नगर, सरोजनी नगर और नौरोजी नगर की पुनर्विकास योजनाओं की वजह से यहां के रिंग रोड पर लंबे जाम लगने की आशंका है। ऐसे में आश्रम से धौलाकुआं तक एलिवेटेड रोड बनने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव को लेकर एनबीसीसीस और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के बीच आखिरी दौर की बात चल रही है।

इस एलिवेटेड रोड से नोएडा के साथ-साथ, फ्रेंड्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, साउथ एक्सटेंशनस आइएनए, एम्स, आरकेपुरम, भीकाजीकामा पैलेस और मोती बाग के लोग भी रिंग रोड के जाम से बच जाएंगे। इस रोड के बाद एनसीआर से भी दूरी कम हो जाएगी। इस रोड से नोएडा से गुरुग्राम तक का सफर भी आसान हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+