क्या सरकार बनाने के लिए AAP-कांग्रेस के बीच होगा गठबंधन, सुभाष चोपड़ा ने दिए ये संकेत

क्या AAP-कांग्रेस के बीच होगा गठबंधन,सुभाष चोपड़ा ने दिए ये संकेत

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे 11 फरवरी को सामने आ जाएंगे। दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी ये तस्वीर भी जल्द साफ हो जाएगी। एग्जिट पोल्स के नतीजे दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन अगर आप की सीटें कम आई तो क्या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा? जब ये सवाल दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा से पूछा गया तो उन्होंने संकेत दिए। उन्होंने आप-कांग्रेस गठबंधन की संभावनाओं पर कहा कि पहले नतीजे आने दें।

 Delhi Assembly elections 2020: Delhi Congress President Subhash Chopra on being asked about any possibility of Congress-AAP alliance

हालांकि उन्होंने कहा कि मैं निजी रूप पर इस गठबंधन के खिलाफ हूं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की दोबारा सरकार के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। उन्होंने कहा कि अगर मुझसे पूछा जाए तो इस गठबंधन का तो कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने एग्जिट पोल्स के नतीजों पर भी सवाल उठाए और कहा कि एग्जिट पोल्स गलत साबित होंगे। आपको बता दें कि अधिकांश में एग्जिट पोल्स में कांग्रेस का खाता भी मुश्किल से खुलने का अनुमान लगाया गया है। इससे पहले कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने एग्जिट पोल्स के नतीजों पर सवाल उठाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+