दिल्‍ली चुनाव परिणाम के बाद यशवंत सिन्‍हा का BJP पर तंज, बोले- बधाई हो, शानदार प्रदर्शन रहा

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 70 में से सिर्फ 8 सीटें मिली हैं। कांग्रेस खाता खोल पाने में भी नाकाम रही। आम आदमी पार्टी जीत के जश्‍न में डूबी है तो बीजेपी करारी हार की वजह खोजने में लग गई है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और खुद ही बीजेपी से बाहर निकलने वाले नेता यशवंत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी को 8 सीट मिलने पर अप्रत्यक्ष तरीके से निशाना साधा है।

दिल्‍ली चुनाव परिणाम के बाद यशवंत सिन्‍हा का BJP पर तंज, बोले- बधाई हो, शानदार प्रदर्शन रहा

यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, ''मेरी पुरानी पार्टी को शुभकामनाएं। उन्होंने दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी टैली (पिछले विधानसभा सीटों) को दोगुना से अधिक कर दिया है। शानदार प्रदर्शन।'' इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि उन्होंने व्यंग्यपूर्ण बीजेपी पर निशाना साधा है। फिलहाल देखा जाए तो यशवंत सिन्हा कहीं से गलत भी नहीं कह रहे हैं, क्योंकि दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को 3 सीटें प्राप्त हुई थी। ऐसे में यशवंत सिन्हा का दोगुना से अधिक सीटें कहना सही और व्यंगात्मक दोनों ही है।

आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर परचम लहराया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 8 सीटों पर सिमटकर रह गई। दूसरी तरफ कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा साफ हो गया और वह कोई भी सीट नहीं जीत सकी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की यह हैट्रिक है और उसने दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। हालांकि आम आदमी पार्टी को 2015 के मुकाबले में 5 सीटों का नुकसान हुआ है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को इतनी सीटों का फायदा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+