नतीजों से पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले- हमने 5 साल काम किया, जीत का पूरा आश्वासन

नई दिल्ली। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच दिखाई दे रहा है। इस बीच उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि हमें जीत का पूरा आश्वासन है। हमने बीते 5 साल लोगों के लिए काम किया है। सिसोदिया ने जीत के लिए अपने घर पर पूजा अर्चना भी की।

Recommended Video

    Delhi Election Results 2020: AAP के Manish Sisodia Patparganj से जीते | वनइंडिया हिंदी
    delhi election results 2020, aap, bjp, manish sisodia, deputy cm, delhi deputy cm, result, delhi assembly elections 2020, delhi, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020, दिल्ली, दिल्ली चुनाव, मनीष सिसोदिया, दिल्ली उपमुख्यमंत्री

    सिसोदिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक मंत्र भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतं गमय।। हे ईश्वर! हमको असत्य से सत्य की ओर ले चलो। अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। मृत्यु से अमरता के भाव की ओर ले चलो।'

    बता दें इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी। लेकिन इस बार जहां आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह एक बार फिर जीत हासिल करेगी। वहीं भाजपा भी दावा कर रही है कि इस बार दिल्ली की सत्ता उसे मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+