Delhi election Results 2020:10 सीटों पर BJP और AAP के बीच कांटे की टक्कर, पल-पल बदल रहे रुझान
Delhi election Results 2020:10 सीटों पर BJP और AAP के बीच कांटे की टक्कर, पल-पल बदल रहे रुझान
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। अब तक के रुझान के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। दिल्ली में ईम आदमी पार्टी एक बार फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 13 सीटों पर आगे है। इनमें कुछ सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे का टक्कर चल रहा है। इन सीटों पर दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर 1000 से कम का है। कई सीटों पर वोटों का अंतर 50 और 100 वोटों के बीच का है। इन सीटों पर हर पल रूझान बदल रहे हैं।

दिल्ली चुनाव के नतीजे
इन सीटों पर कभी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे निकल रहे हैं तो अगले ही पल भाजपा के प्रत्याशी बढ़त बना रहे हैं। इन सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। जिन सीटों पर आप और भाजपा के बीच चंद वोटों के बीच का अंतर हैं और पल-पल दोनों पार्टियों में उठा-पटक चल रही है, उनमें विश्वास नगर विधानसभा, सीलमपुर, आदर्श नगर, द्वारका, हरिनगर, किराड़ी, कालकाजी, नजफगढ़, मुंडका, ओखला, शालीमार बाग शामिल है।

चर्चित 10 सीटें
वहीं खबर आ रही है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र उत्तरपूर्वी दिल्ली में भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला है। दिल्ली की सबसे चर्चित सीटों की बात करें तो दिल्ली विधानसभा की ये 10 सीटें लगातार चर्चा बनी हैं। इनमें विश्वास नगर, सीलमपुर, शकूरबस्ती, हरिनगर, तुगलकाबाद, लक्ष्मीनगर, नजफगढ़, मॉडल टाउन, छतरपुर और पटपड़गंज शामिल हैं।

इन सीटों पर कांटे की टक्कर
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 10 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला है। इनमें से 4 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाए हुए हैं तो 10 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं 12 सीटें ऐसी हैं, जहां मतो का अंतर बेहद कम है।












Click it and Unblock the Notifications