मनोज तिवारी के ट्वीट पर लोग बोले- रिंकिया के पापा का ट्वीट हमने तो संभाल कर रखा है !! आपने ??
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक के रुझानों की मानें तो आम आदमी पार्टी 59 और भाजपा 11 सीटों पर जीतती दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी 18 सीट जबकि भाजपा 1 सीट जीत चुकी है। इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का एक्जिट पोल वाले दिन किया गया एक ट्वीट फिर से वायरल हो रहा है।

क्या बोला था मनोज तिवारी ने?
दरअसल सभी एक्जिट पोल में कहा गया था कि दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जिसके बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर दावा किया था कि सभी एक्जिट पोल फेल हो जाएंगे और उनकी पार्टी भाजपा 48 सीट जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने ट्वीट में कहा था, 'ये सभी एग्जिट पोल होंगे fail.. मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा.. भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनाएगी... कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढें।'
क्या बोल रहे हैं लोग?
अब आम आदमी पार्टी एक बार फिर जीत हासिल करती दिख रही है और लोग मनोज तिवारी के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, रिंकिया के पापा की ट्विट हमने तो संभाल कर रखा है !! आपने ??' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने बहुत पहले ही कहा था, इस बंदे के बड़बोलेपन से कुछ नहीं होगा। ये जितनी भी सीटें आई है, सब मोटाभाई जी के मेहनत से आई है, बाकी तो #नाम बड़े और #दर्शन छोटे।'

8 फरवरी को हुआ था मतदान
बता दें दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां करीब 21 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। हालांकि 2015 में 67.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी।
यहां देखें लोगों की प्रतिक्रिया-












Click it and Unblock the Notifications