Delhi Election Results 2020: मुरझाया 'कमल', AAP ने चला दी 'झाड़ू' , बॉलीवुड एक्टर ने अमित शाह पर कसा तंज

AAP ने चला दी 'झाड़ू',बॉलीवुड एक्टर ने अमित शाह पर कसा तंज

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के नतीजे सामने लगभग साफ हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय हो गया है। वहीं बीजेपी की सीटों में इजाफा तो हुआ, लेकिन वो बहुमत से बहुत दूर रहे हैं। बीजेपी की हार के बाद कार्यकर्ताओं में मायूसी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की दूर और बीजेपी की हार पर बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट कमाल आर खान ने ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।

 Delhi Election Results 2020: Bollywood Actor Kamal R Khan React On BJP Defeat said People of Delhi Reject Amit Shah

कमाल खान ने दिल्ली में बीजेपी की हार का ठीकरा अमित शाह पर फोड़ते हुए ट्वीट किया कि 'अमित ऐंड कंपनी को दिल्ली की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है। कमाल खान ने ट्वीट किया कि 'BJP लगभग दिल्ली चुनाव हार चुकी है। बीजेपी के लगभग सभी नेताओं ने दिल्ली में प्रचार किया और लोगों को धर्म के आधार पर बांटने के लिए खूब अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया।

उन्होंने लोगों को टुकड़े टुकड़े गैंग और देशद्रोही तक कहा। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी तक बता डाला, लेकिन जनता ने केजरीवाल को वोट दिया और अमित शाह ऐंड कंपनी को रिजेक्ट कर दिया। केआरके के नाम से मशहूर कमाल आर खान का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। वहीं बॉलीवुड के मशहूर सिंगर विशाल ददलानी ने आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+