Delhi Election Results 2020: कपिल मिश्रा ने मानी हार, कहा-आज AAP और केजरीवाल को बधाई देने का दिन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव सत्ताधारी पार्टी AAP रुझाने में 55 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं बीजेपी के खाते में 15 के आस-पास सीटें जाती दिख रही हैं, पिछले चुनाव में खाते भी नहीं खोल पाई कांग्रेस इस बार भी खाता खोलती नहीं पाई है, इसी बीच आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा भी मॉडल टाउन से हार की कगार पर हैं, अपनी हार पर बोलते हुए कपिल मिश्रा ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी (आप) और अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं, मुझे लगता है कि आज जीतने वालों का दिन है,भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने रात-दिन कड़ी मेहनत की है, पूरे जोश और उत्साह के साथ दिल्ली में काम किया है, दिल्ली के घर-घर तक पहुंचे हैं, मोदी और अमित शाह के संदेश को पहुंचाया है, लेकिन लगता है कि जनता की कोई अपेक्षा है जिसे हम पूरी नहीं कर पा रहे हैं, कहीं न कहीं कोई जनता के बीच कनेक्ट होना चाहिए, जो हम लोगों से नहीं हो पाया, आने वाले दिनों में हम समीक्षा करेंगे, लेकिन आप, अरविंद केजरीवाल और विजयी प्रत्याशियों को बधाई।
मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल का लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम बनना तय हो गया है। दिल्ली की जनता ने शाहीन बाग और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के मुद्दे को नकारते हुए स्थानीय मुद्दे के आधार पर वोट दिया।












Click it and Unblock the Notifications